MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने जीता दिल, फैन्स को मैदान के चक्कर लगा कहा शुक्रिया, सूर्या ने ली सेल्फी

MI vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद मुंबई ने अपने फैन्स को दिल से धन्यवाद कहा, टीम ने मैदान के चक्कर लगाया।

Mumbai Indians

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीद बरकरार रखी है। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद को 8 विकेट के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य मुंबई ने आसानी से अर्जित कर लिया। (Photo: Jio Cinema)

जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने समर्थकों को धन्यवाद कहा। लीग चरण का अंतिम मुकाबला घर में खेलने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने मैदान के चारों तरफ चक्कर लगाया। मुंबई ने अपने फैन्स को थैंक्स कहा और सभी फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया।

टीम मालिक नीता अम्बानी भी उनके साथ मौजूद थीं और खिलाड़ियों ने फैन्स को दिल खोलकर धन्यवाद कहा। सूर्यकुमार यादव ने ड्रेसिंग रूम में जाते समय फैन्स के मोबाइल लेकर उनके साथ सेल्फी भी खींची। पूरे स्टेडियम में मुंबई इडियंस की ही गूंज थी और यह एक अलग ही नज़ारा था।

टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनरों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया और तूफानी बैटिंग की। मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर विवरांत शर्मा ने अच्छी बैटिंग की और पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।

मयंक अग्रवाल ने 83 रन बनाये और विवरांत शर्मा ने 69 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये। हैदराबाद ने 5 विकेट पर 200 रन बनाये। इसके बाद कैमरन ग्रीन के बल्ले से तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली।

कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी करते हुए शानदार पीछा किया। रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 56 के निजी स्कोर पर चलते बने। ग्रीन ने लगातार रन बनाते हुए 47 गेंदों में शतक बना दिया। वह शतक के साथ टीम को जीत दिलाकर ले गए। ग्रीन ने 8 चौके और 8 छक्के जड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+