MI vs SRH: मयंक और विवरांत में मचाया गदर, हैदराबाद ने मुंबई को दिया 201 का लक्ष्य

MI vs SRH: मयंक अग्रवाल ने अपनी फॉर्म हासिल की लेकिन लीग समाप्त होने के बाद उनके बल्ले से रन आये हैं। उन्होंने अपने नाम के अनुरूप बैटिंग की।

MI vs SRH

MI vs SRH Score: मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन अपने अंतिम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने जमकर रन बनाये। हैदराबाद के लिए ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा ने अर्धशतक जड़े। पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। आकाश मधवाल ने मुंबई के लिए 4 विकेट झटके।

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। मुंबई के खिलाफ हैदराबाद के ओपनरों ने जमकर रन बनाये। मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा ने मिलकर तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।

पहले विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी के बाद विवरांत शर्मा फिफ्टी जड़कर चलते बने। उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की पारी खेली। हालांकि मयंक अग्रवाल ने लीग के अंत में पुराना रंग दिखाया और धुआंधार फिफ्टी जड़ क्रीज पर बने रहे।

मयंक बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 43 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े। उनको आकाश मधवाल ने पवेलियन की राह दिखाई। उनके बाद पिछले मैच के शतकवीर हेनरिक क्लासेन ने क्लास दिखाई लेकिन उनको 18 के निजी स्कोर पर मधवाल ने चलता किया। कुछ विकेट गिरने से हैदराबाद की रन गति रुक गई लेकिन अंततः मुंबई के सामने 5 विकेट पर 200 रन बनाने में वे सफल रहे।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी हैं

मुंबई इंडियंस प्लेइंग- रोहित शर्मा (कप्तान) ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।

सनराइजर्स हैदराबाद- मयंक अग्रवाल, विवरेंट शर्मा शर्मा, एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रुक, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), संवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+