MI vs SRH: 'मैंने सूर्या को कहा था कि गेम फिनिश कर दो,' शतक का बलिदान देने को तैयार थे ग्रीन
रोहित शर्मा और ग्रीन काफी समय तक क्रीज पर थे। इस अनुभव को लेकर ग्रीन ने एक बड़ी और अहम बात कही है।

MI vs SRH, Cameron Green on Century: मुंबई इंडियंस ने जिस तरह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बैटिंग कर मुकाबला समाप्त किया, उसकी तारीफ हो रही है। इस जीत के पीछे कुछ बल्लेबाजों की धाकड़ बैटिंग बड़ा कारण है और उनमें से एक कैमरन ग्रीन हैं। ग्रीन ने आईपीएल में अपना पहला शतक जमा दिया।
कैमरन ग्रीन ने अपनी शतकीय पारी को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी। आईपीएल में यह उनका पहला सैकड़ा है। उनके साथ दूसरे छोर पर रोहित शर्मा ने काफी देर तक बैटिंग की थी। रोहित की बैटिंग से फायदा मिलने की बात ग्रीन ने कही है। इसके अलावा योजना को लेकर भी उनकी प्रतिक्रिया आई।
शतक के बाद प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मिलने के बाद कैमरन ग्रीन ने कहा कि रोहित के साथ पार्टनरशिप होना अच्छा रहा। वह आईपीएल में काफी अनुभवी हैं। दूसरे छोर से उनकी लीडरशिप से काफी मदद मिली। मुंबई इंडियंस का पूरा सेट-अप बेहतरीन है।
ग्रीन ने यह भी कहा कि इंटेंट टॉप पर था। जब आपके पास रोहित शर्मा और इशान किशन जैसे खिलाड़ी हों और आपसे पीछे सूर्यकुमार यादव बैटिंग करते हो, तो मदद मिलती है। मेरी मदद के लिए पोलार्ड भी हैं। यह काफी अच्छा सेट-अप है। जब हमें 20 रनों की दरकार थी, तब मैंने सूर्या को फिनिश करने के लिए कहा था। इसके बाद हमारे पास कुछ रन और बचे थे और हम जीत गए।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने 201 रनों का पीछा करते हुए अठारहवें ओवर में जीत दर्ज कर ली। कैमरन ग्रीन ने विजयी रन बनाया और अपना शतक भी पूरा किया। वह 47 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ सूर्यकुमार भी नाबाद लौटे।
रोहित शर्मा और ग्रीन ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी करते हुए मुंबई की जीत सुनिश्चित कर दी थी। मुंबई के कप्तान ने फिफ्टी जड़ी। उन्होंने तेज रन बनाने को ही प्राथमिकता में रखा और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications