MI vs SRH: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रोहित शर्मा ने RCB से मांगी मदद, याद दिलाया पुराना एहसान
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, Rohit Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेऑफ के लिए बड़ी बात कही है।

MI vs SRH, 69th Match, Indian Premier League 2023: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस हैदराबाद को हराने के साथ ही 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
बैंगलोर से चाहिए मदद: मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी की हार का इंतजार होगा। अगर आरसीबी की टीम गुजरात के खिलाफ अपना मुकाबला हार जाती है तो फिर मुंबई प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी। वहीं अगर फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी ने गुजरात को हरा दिया तो फिर मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
रोहित ने मांगी मदद: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने आरसीबी को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित ने कहा कि पिछले साल हमने आरसीबी के लिए एक बड़ा एहसान किया था, मुझे उम्मीद है कि हमें वह परिणाम मिलेगा जिसकी हम तलाश कर रहे हैं। बता दें कि पिछली बार मुंबई की जीत के कारण ही आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची थी।
मुंबई ने दिया था साथ: पिछले सीजन मुंबई ने अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली को 5 विकेट से मात देकर आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने में मदद की थी। अगर मुंबई ये मैच हार जाती तो आरसीबी की टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाती। रोहित शर्मा इस मुकाबले को याद कर कहा कि मुझे उम्मीद है कि चीजें हमारे पक्ष में रहेगी।
मुंबई ने हैदराबाद को हराया: अपने करो या मरो वाले मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। टॉस हारकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई ने दो विकेट खोकर 201 रन बनाकर 18 ओवर में ही मैच जीत लिया। इस जीत में कैमरुन ग्रीन का बड़ा योगदान रहा। ग्रीन टीम के लिए शतक जड़ने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications