MI vs SRH: 'हैदराबाद के बल्लेबाजों ने तो रोहित को रुला दिया', मुंबई के गेंदबाजों पर फूटा फैंस का गुस्सा
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आखिरी आईपीएल मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

MI vs SRH, 69th Match, Indian Premier League 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश हैदराबाद को कम से कम स्कोर पर रोक कर बाद में टारगेट को बनाने की थी। लेकिन चीजें उनके हक में नहीं गई है।
हैदराबाद ने दिखाया दम: विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पहली बार इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज विवरांत शर्मा को पहली बार बल्लेबाज करने का मौका मिला। उन्होंने इस अहम मुकाबले में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया।
हैदराबाद ने बनाए 200 रन: शुरुआत में काफी रन देने के बाद अंत के ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों ने वापसी की। आकाश मेधवाल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 37 रन देकर चार विकेट झटकने का काम किया। आकाश मेधवाल को छोड़ बाकी कोई भी गेंदबाज हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका।
विवरांत शर्मा ने जड़ा अर्धशतक: विवरांत शर्मा ने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। विवरांत शर्मा 47 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाने का काम किया। आकाश मधवाल ने उन्हें रमनदीप सिंह के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजने का काम किया।
मयंक ने बनाए 83 रन: विवरांत शर्मा के अलावा मयंक अग्रवाल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। मयंक अग्रवाल ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। मयंक अग्रवाल 86 गेंदों में 83 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आकाश मधवाल ने मयंक अग्रवाल को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। मयंक ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की।
सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा: मुंबई इंडियंस की साधारण गेंदबाजी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मुंबई की टीम को ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान रोहित शर्मा भी काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। रोहित काफी परेशान नजर आए। वह मैदान पर चिल्लाते भी नजर आए। सोशल मीडिया पर रोहित का रिएक्शन वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications