MI vs RR: आज के IPL में मुंबई दे पाएगी राजस्थान को मात? जानें कौन जीतेगा एमआई बनाम आरआर का मैच
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। सीएसके के खिलाफ आरआर को मिली जीत ने टीम को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच दिया है।

IPL 2023, MI vs RR Match Prediction: आईपीएल के मैच नंबर 42 में रविवार, 30 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का सामना संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से होगा। शुरुआत में दो हार के बाद मुंबई इंडियंस लगातार तीन मैच जीतने में सफल रही थी, लेकिन टीम को पिछले दो मैच फिर से हार का सामना करना पड़ा है।
मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में बड़े पैमाने पर सुधार करना होगा। राजस्थान रॉयल्स लगातार दो मैच हारने के बाद फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है। अब टीम के नाम पांच जीत और तीन हार हैं। पहले हाफ में अच्छे प्रदर्शन के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की आरआर की संभावना मुंबई से ज्यादा दिख रही है।
सीएसके के खिलाफ आरआर को मिली जीत ने टीम को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच दिया है। इस शानदार जीत से रॉयल्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा और अब वे आगामी मैच में अंडर कॉन्फिडेंट एमआई को हराने की कोशिश करेंगे। मुंबई इंडियंस अंकतालिका में लास्ट से एक ऊपर 9वें स्थान पर है, जोकि एक निराशाजनक स्थिति है।
बल्लेबाजों के लिए मददगार है पिच
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक गेम देखने को मिलेगा, क्योंकि ये पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होगी। इसके अलावा तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी उछाल और स्विंग मिलेगी, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों को कुछ विकेट मिल सकते हैं। ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए चीजें आसान हो सकती हैं। ऐसे में टॉस की मैच के परिणाम में अहम भूमिका होगी।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आज के मैच में कौन-सी टीम मुकाबला अपने नाम कर सकती है ये जानने के लिए MI बनाम RR के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालना जरूरी हो जाता है। मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं, जिसमें एमआई ने 14 मैच जीते हैं, जबकि आरआर ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं। हालांकि, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच कौन जीतेगा
दरअसल, आज के मैच में मुंबई का मुकाबला राजस्थान के खिलाफ घरेलू मैदान पर हो रहा है, ऐसा में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। हेड-टू हेड आंकड़ों से भी स्पष्ट हो जाता है कि एमआई आरआर के खिलाफ मजबूत स्थिति में है, ऐसे में यहां आज का मैच बहुत हद तक उस टीम के पक्ष में होगा जो लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।












Click it and Unblock the Notifications