MI vs RR: मुंबई और राजस्थान की बीच भिड़ंत आज, जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मैच निर्धारित समय शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

 wankhede stadium

MI vs RR: आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में अगर एमआई को जीत की राह पर लौटना है तो आज के मैच में मजबूत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला अपने नाम करना होगा। हालांकि, राजस्थान के बल्लेबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। आइए जानते हैं वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

राजस्थान ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। मुंबई की डेथ ओवर्स की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा, ईशान और सूर्यकुमार का लगातार फॉर्म में बने रहना बहुत जरूरी है। इन खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करना होगा। वहीं, राजस्थान की बल्लेबाजी में काफी गहराई है। उनके पास जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल जैसे ओपनर हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर सीमित ओवरों के फॉर्मेट में कई हाई स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिले हैं। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में यहां एक रोमांचक गेम देखने को मिलेगा, क्योंकि ये पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होगी। इसके अलावा तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी उछाल और स्विंग मिलेगी, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों को कुछ विकेट मिल सकते हैं। ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए चीजें आसान हो सकती हैं। ऐसे में टॉस की मैच के परिणाम में अहम भूमिका होगी।

मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में 30 अप्रैल यानी आज के दिन हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं है। 20 ओवर के मैच के दौरान हवा की गति लगभग 18 किमी/घंटा होगी। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल , कैमरन ग्रीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, राघव गोयल, संदीप वारियर, रिले मेरेडिथ।

राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल , केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+