MI vs GT: मुंबई के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, राशिद खान की फिफ्टी के बाद भी गुजरात की हुई हार

MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद टीम को संभलने का कोई मौका ही नहीं मिला।

MI vs GT

MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराते हुए अंक तालिका में एक बार फिर से नम्बर तीन का स्थान हासिल कर लिया। मुंबई के अब 14 अंक हो गए हैं। पहले खेलते हुए मुंबई की टीम ने 5 विकेट पर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए गुजरात ने 8 विकेट पर 191 रन बनाये।

टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और इशान किशन ने तूफानी बैटिंग की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इस बीच रोहित 29 और किशन 31 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद असली गेम की शुरुआत हुई और सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से गदर मचा दिया। उनके साथ विष्णु विनोद ने भी आकर्षक शॉट जमाए और 20 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या एक छोर से लगातार तूफानी बैटिंग कर रहे थे। अंतिम ओवर में उनके पास शतक का मौका आया और उन्होंने इसे भुना दिया। सूर्या ने जोसेफ की अंतिम गेंद पर छक्के से शतक पूरा किया और 49 गेंद में 103 के स्कोर पर नाबाद लौटे। मुंबई ने 5 विकेट पर 218 रन जड़े दिए। गुजरात के लिए राशिद खान ने 4 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए गुजरात की खराब शुरुआत रही और विकेटों की झड़ी लग गई। साहा 2 और गिल 6 रन बनाकर चलते बने। हार्दिक पांड्या भी 4 के निजी स्कोर पर चलते बने। विजय शंकर ने 14 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। अभिनव मनोहर भी 2 रन बनाकर चलते बने।

डेविड मिलर और राहुल तेवतिया कुछ देर क्रीज पर रुके। इसके बाद आकाश मधवाल ने मिलर को 41 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। पीयूष चावला ने तेवतिया को 14 रन पर आउट कर दिया। इस तरह स्कोर 7 विकेट पर 100 रन हो गया। राशिद खान ने तूफानी बैटिंग करते हुए 21 गेंदों में फिफ्टी जमा दी।

वह 32 गेंदों में 79 पर नाबाद लौटे। गुजरात ने 8 विकेट पर 191 रन बनाये। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने 3 विकेट झटके। पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+