MI vs CSK: माही ने DRS लेकर सूर्यकुमार को किया आउट, ट्विटर पर 'धोनी रिव्यू सिस्टम' हुआ ट्रेंड
MI vs CSK: सूर्यकुमार यादव को अम्पायर ने आउट नहीं दिया था। इसके बाद धोनी ने रिव्यू लेकर उनको पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया।

MI vs CSK Match: महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट में समझ अलग ही स्तर की है। धोनी ने मैदान पर अपनी सूझबूझ से कई बार भारतीय टीम को मैच जिताए हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में चार बार धोनी ने अपनी कप्तानी में खिताबी जीत दिलाई है। डीआरएस को लेकर धोनी की समझ का कोई मुकाबला नहीं है। इसे फैन्स ने धोनी रिव्यू सिस्टम ही नाम दे दिया है। ऐसा ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला। (Image: Jio Cinema/SS)
महेंद्र सिंह धोनी ने मैदानी अम्पायर के निर्णय को डीआरएस से बदलने पर मजबूर कर दिया। सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखाने में माही की बड़ी भूमिका रही। सूर्या ने मिचेल सैंटनर की गेंद को स्वीप करने का प्रयास किया था। धोनी ने गेंद पकड़कर अपील की लेकिन अम्पायर ने नॉट आउट दिया। इसके बाद धोनी ने इस निर्णय के खिलाफ जाने का फैसला किया और वह सही निकले।
टीवी रिप्ले में साफ़ दिखाई दिया कि गेंद सूर्यकुमार के बल्ले का किनारा लेकर कीपर के पास गई थी। धोनी ने सफाई से इसे लपक लिया। तीसरे अम्पायर ने मैदानी अम्पायर को अपना निर्णय बदलने के लिए कहा और सूर्यकुमार यादव 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फैन्स ने ट्विटर पर अम्पायरिंग को लेकर निराशा जताई। ट्विटर पर फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस की टीम के कई बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट पर 157 रनों का स्कोर हासिल किया। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इशान किशन थे, उनके बल्ले से 32 रन आए। उनके अलावा टिम डेविड ने 31 और तिलक वर्मा ने 22 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की टीम साल 2019 के बाद से पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के लिए मैदान पर उतरी।












Click it and Unblock the Notifications