IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला- GT vs RR
IPL 2023, GT vs RR Match Today: आईपीएल में आज आरआर और जीटी के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरआर के खिलाफ गुजरात मजबूत स्थिति में है।

IPL 2023, RR vs GT: आईपीएल का 48वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 5 मई, शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें फिलहाल शानदार लय में हैं। जीटी और आरआर के पिछले मैच में संजू सैमसन की कप्तानी वाली आरआर ने जीत दर्ज की थी।
चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में मात देकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं राजस्थान की टीम गुजरात से लगातार दूसरा मैच जीतने की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएगी। गुजरात को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली के हाथों पांच रन से हार मिली थी।
दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में गुजरात की बल्लेबाजी नाकाम साबित हुई, ऐसे में टीम आज एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर राजस्थान का बल्लेबाजी विभाग लय में है, लेकिन गेंदबाजी में सुधार की आवश्यकता है। टीम को पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, ऑलराउंडर जेसन होल्डर, स्पिनर युज्वेंद्रा चाहल और कुलदीप सेन ने किफायती गेंदबाजी करने में नाकाम साबित हुए।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का पिछले सीजन (2022) में कुल 3 बार आमना-सामना हुआ था। इस दौरान तीनों मैच गुजरात ने जीते थे। आईपीएल 2023 की बात करें तो आज दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच है। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। चार में से तीन गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि एक राजस्थान रॉयल्स ने जीता है।
आईपीएल में आज किसका मैच है- आईपीएल 2023 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से होगी।
आईपीएल में कल का मैच कौन जीता- आईपीएल में कल कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने शानदार अंदाज में 5 रन से जीत हासिल की।
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमेयर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, जो रूट, संजू सैमसन (कप्तान), केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, अब्दुल पीए।
Recommended Video
गुजरात टाइटंस की पूरी टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मोहित शर्मा, उर्विल पटेल, केएस भरत, ओडियन स्मिथ।












Click it and Unblock the Notifications