IPL 2023: आईपीएल में अब तक किसने जीते कितने मैच, मेहमान टीमों का रहा दबदबा, घरेलू टीमों को मिली हार

ipl mei ab tak kisne jite kitne match: आईपीएल का 16वां सीजन अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। यहां से होने वाले सभी मुकाबले के रिजल्ट प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों पर असर डालेगी।

IPL 2023

IPL 2023 mei sabse jyada ipl match kon jeeta: आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आने वाले दिनों में होने वाले मुकाबले काफी अहम है। एक बार फिर गुजराट टाइटंस का दबदबा आईपीएल में देखने को मिल रहा है। पिछले साल की चैंपियन गुजरात ने अभी तक सबसे अधिक छह मैचों में जीत हासिल की है।

गुजरता टॉप पर बरकरार: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। गुजरात ने अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में से छह में जीत हासिल की है। गुजरात 12 अंकों के साथ टॉप पर है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स 11 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स 10 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है, उसके नीचे आरसीबी, पंजाब और मुंबई भी 10-10 अंकों के साथ मौजूद है।

घरेलू टीमों को मिल रही है हार: लखनऊ, केकेआर, दिल्ली और हैदराबाद इस सीजन अपने घरेलू मैदानों पर लगातार हार का सामना कर रही है। मेहमान टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। अधिकतर टीमों ने दूसरे के घरेलू मैदानों पर जाकर अधिक जीत हासिल की है। ऐसे में कह सकते हैं कि पहले हाफ में मेहमान टीमों का पलड़ा भारी रहा है।

जानिए अब तक आईपीएल में किसने जीते कितने मैच

31 मार्च - गुजरात टाइटंस ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले आईपीएल मैच में हराया। गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ अजेय अभियान बरकरार रखा है।

1 अप्रैल- शनिवार का पहला मैच पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 रनों से जीता। ये मैच मोहाली के स्टेडियम में खेला गया।

-दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से 50 रनों से हार मिली। आईपीएल का ये दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

2 अप्रैल- आज हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

2 अप्रैल- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने मुंबई को एकतरफा हरा दिया और 8 विकेट से पहला मैच जीत लिया।

3 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से जीत हासिल की।

4 अप्रैल- गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके होमग्राउंड अरुम जेटली स्टेडियम में 6 विकेट से शिकस्त दे दी है।

5 अप्रैल- पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के मैदान बारसपारा स्टेडियम में 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।

6 अप्रैल- आईपीएल 2023 के नौवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से हरा दिया।

7 अप्रैल- 122 रन के छोटे लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। लखनऊ की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है।

8 अप्रैल- डबल हेडर में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया। मुंबई इंडियंस को चेन्नई ने 7 विकेट से हराया।

9 अप्रैल- डबल हेडर में केकेआर ने गुजरात को तीन विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से मात दी।

10 अप्रैल- लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराकर मैच जीत लिया है।

11 अप्रैल- लगातार दो हार के बाद मुंबई इंडियंस ने आखिरकार जीत के साथ अपना खाता खोलने में सफल रही है। मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया।

13 अप्रैल- डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।

14 अप्रैल- केकेआर को हराकर हैदराबाद ने इस सीजन आईपीएल में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है।

15 अप्रैल- पंजाब किंग्स ने हार के सिलसिले को खत्म करते हुए लखनऊ के खिलाफ दो विकेट से जीत हासिल की।

आरसीबी के खिलाफ दिल्ली एक बार फिर नाकाम रही और उसे इस सीजन पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

16 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर और जोस बटलर के अर्धशतक के दम पर गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया।

17 अप्रैल- चेन्नई ने बैंगलोर को उसके घर में आठ रनों से हराकर इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

18 अप्रैल- मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में 14 रनों से पराजित कर दिया।

19 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स को उनके घर में जाकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 रनों से मुकाबला हरा दिया।

21 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर पर 7 विकेट से हरा दिया है।

22 अप्रैल- लो स्कोरिंग मैच में गुजरात ने लखनऊ को 7 रन से हराया। दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब ने मुंबई के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की।

23 अप्रैल- आरसीबी ने राजस्थान के खिलाफ 7 रन से जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई ने केकेआर को 49 रन से हराया।

24 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हराया।

25 अप्रैल- गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 55 रन से शानदार जीत हासिल की।

26 अप्रैल- केकेआर ने आरसीबी को 21 रन से हराने का काम किया।

27 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हराया।

28 अप्रैल- लखनऊ ने पंजाब के खिलाफ 56 रन से जीत हासिल की।

29 अप्रैल- गुजरात ने केकेआर को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 9 रन से हराया।

30 अप्रैल- पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया। दूसरे मैच में मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया।

1 मई- आरसीबी ने लखनऊ की टीम को 18 रनों से मात दी।

2 मई- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को पांच रन से हराया।

3 मई- लखनऊ चेन्नई का मैच बारिश के कारण टाई। दूसरे मैच में मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+