CSK vs LSG: ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से चौके-छक्कों की बारिश! लगातार जड़ा दूसरा अर्धशतक
IPL 2023 CSK vs LSG 6th Match: ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का फ्यूजर स्टार माना जा रहा है। गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर इस बात को सच साबित किया।

CSK vs LSG, IPL 2023 Ruturaj Gaikwad: अपने होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पहले विकेट के लिए डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने 55 गेंदों में 110 रनों की साझेदारी निभाई। ऋतुराज गायकवाड़ ने मैदान के चारों और जमकर शॉट्स लगाने का काम किया। अपनी इस पारी के कारण वह टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं।
कॉनवे और ऋतुराज की जबरदस्त शुरुआत
टॉस हारने के बावजूद चेन्नई के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में जबरदस्त शुरुआत की। डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। पहले मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4.4 ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया। दूसरी तरफ से डेवोन कॉनवे ने भी उनका बखूबी साथ निभाया।
25 गेंदों में जड़ा इस सीजन का दूसरा अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल का आगाज शानदार अंदाज में किया था। दूसरे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने उस फॉर्म को यूं ही बरकरार रखा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऋतुराज ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस परी के दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाने का काम किया।
8 ओवर में ही चेन्नई ने बनाए 100 रन
अपने 38 आईपीएल पारी में गायकवाड़ ने 12 अर्धशतक और एक शतक लगाने का काम किया है। ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। रवि विश्नोई ने मार्क वुड के हाथों में उन्हें कैच आउट कराया। जबकि डेवोन कॉन्वे 29 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ और कॉन्वे ने मिलकर लखनऊ के खिलाफ आठ ओवर में 100 रन बनाकर चेन्नई को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications