CSK vs LSG: केएल राहुल के खिलाड़ियों में है माही का जबरदस्त खौफ! धोनी को मिली लखनऊ से ये खास डील

IPL 2023 CSK vs LSG 6th Match: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस दौरान एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

CSK vs LSG

CSK vs LSG, IPL 2023 Toss Updates: चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस हारकर चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन मैच को थोड़ा लेट शुरू किया। एक कुत्ता मैच शुरू होने से पहले ही मैदान में घुस आया, जिसकी वजह करीब पांच मिनट बाद खेल को शुरू किया गया। सपोर्ट स्टाफ ने काफी मेहनत करने के बाद कुत्ते को मैदान से बाहर किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया वीडियो

इस मुकाबले से पहले केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लखनऊ के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को एक डील देते दिखाई दे रहे हैं। आवेश खान और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी पहले धोनी की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद वह अपनी बात से पलट भी जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी से की खिलाड़ियों ने ये पेशकेश

वीडियो में खिलाड़ियों ने धोनी से डिमांड कर डाली कि वो पहली गेंद पर सिंगल लें। इसके बाद वह नॉन स्ट्राइक पर ही रहे और दूसरा खिलाड़ी स्ट्राइक पर रहे। उन्होंने आगे कहा कि धोनी आखिरी गेंद पर छक्का जरूर लगाएं लेकिन तब जब आखिरी गेंद पर 12 रन चाहिए हों। सिर्फ वाइड बॉल्स वाले धोनी के सारे डीआरएस सही निकलें। लखनऊ की तरफ से शेयर किया गया यह मजेदार वीडियो लोगों द्वारा काफी देखा जा रहा है।

मैच से पहले ही धोनी से सहमे खिलाड़ी

इस वीडियो से साफ जाहिर है कि लखनऊ के खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी से डर गए हैं। यही वजह है कि वह धोनी को सारे वो काम करने के लिए कह रहे हैं जो लखनऊ के पक्ष में जाये। चेपॉक में धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस मैदान पर उनका बल्लेबाजी औसत 43.97 है। उन्होंने 48 पारियों में 1363 रन बनाए हैं। ऐसे में धोनी के फैंस आज भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+