IPL 2023: मार्कस स्टोइनिस ने बनाया LSG के लिए चौथा सर्वोच्च स्कोर, अंतिम 3 ओवर में ऐसे पलट दी पारी

मार्कस स्टोइनिस ने आईपीएल 2023 में एक और तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम के लिए एक बेहतरीन स्कोर खड़ा किया है। इस बल्लेबाज ने अंतिम 3 ओवर में देखते ही देखते पारी का नजारा ही बदल दिया।

Marcus Stoinis

आईपीएल 2023 के मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने एक और जबरदस्त पारी खेली। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपर्जायंट्स (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच हो रहा है जहां मार्कस ने अपनी टीम की पहले बैटिंग के दौरान 47 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ ऑलराउंडर ने 8 छक्के और 4 चौके लगाए। इस पारी के दम पर लखनऊ की टीम एक चुनौतीपूर्ण पिच पर 3 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। ये मैच प्लेऑफ में बने रहने के लिए लखनऊ और मुंबई दोनों के नजरिए से मैच काफी महत्वपूर्ण है।

स्टोइनिस की पारी की खासियत इस मुश्किल पिच पर उनका ढलना और फिर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना है। ये ऐसी पिच नहीं है जहां आपको बहुत आसानी से शॉट लगते हुए नजर आएंगे। इसलिए बीच में आकर समय बिताना काफी महत्वपूर्ण है।

स्टोइनिस को यह करने का मौका कुणाल पांड्या के साथ मिला और दोनों ने जेसन बेहरेनडॉर्फ द्वारा 2 विकेट जल्दी गिराने के बाद एक बढ़िया अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इसके साथ ही स्टोइनिस ने लखनऊ की टीम के लिए चौथा सर्वोच्च स्कोर भी बना दिया है।

लखनऊ के लिए सर्वोच्च स्कोर क्विंटन डिकॉक के नाम है जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 140 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अगले दो स्कोर केएल राहुल के नाम है जिन्होंने दोनों ही बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेले और दोनों ही बार 103 रनों की पारियां खेली।

कुणाल पांड्या के रिटायर होने के बावजूद स्टोइनिस का जलवा इस कदर था कि लखनऊ ने अंतिम 3 ओवर में 54 रन ठोक दिए। 18वें ओवर में 24 रन आए और ये क्रिस जॉर्डन ने किया था। लखनऊ की पारी के लिए ये ओवरअहम है क्योंकि यहीं से पूरा मोमेंटम शिफ्ट हो गया।

इस ओवर में क्रिस जॉर्डन ने लगातार खराब गेंदबाजी की जहां पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर कोई रन नहीं आया, अगली दो गेंदों पर चौके, पांचवी गेंद पर छक्का और छठी गेंद पर फिर नजाकत से मारा गया एक और चौक शामिल था। 19 और 20 ओवर में 15 15 रन बने।

17वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस 35 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन 20वें ओवर की समाप्ति तक उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी जो उनकी अति आक्रामकता को बयान करती है। यह आईपीएल के इस सीजन में स्टोइनिस का सर्वोच्च स्कोर भी है। उन्होंने अभी तक 13 मुकाबलों में 33.45 की औसत और 151.44 के स्ट्राइक रेट से 368 रन ठोक दिए हैं।

पारी के बाद स्टोइनिस ने कहा, "यहां काफी गर्मी थी तो कुछ कैलोरी खर्च हो गई है। कुणाल पांड्या के साथ साझेदारी अच्छी रही। यह बैटिग के लिए बहुत आसान विकेट नहीं था लेकिन अगर आप यहां पर कुछ समय बिताते हैं तो बल्लेबाजी आसान हो जाती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+