Mark Wood in IPL 2023: स्पीड 147 KM/H से भी तेज, गेंद दिखी ही नहीं, बैटर बोल्ड पर बोल्ड

IPL 2023 के तीसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया। तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 147.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद डालकर सबको चौंका दिया।

IPL 2023 LSG vs CSK Match Today Lucknow Super Giants Bowler Mark Wood Will Be Problem For Chennai in Hindi

Mark Wood IPL 2023: गेंद इतनी तेज थी कि टप्पा खाने के बाद गोली की रफ्तार से विकेट में जा घुसी। बल्लेबाज न समझ पाया न देख पाया। 147.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद को आंखें शायद देख पाएं। नतीजा गिल्लियां बिखर गयीं। अगली गेंद उससे भी तेज। बल्लेबाज कुछ समझ पाता कि स्टंप फिर उखड़ गये। गेंदों की गति ऐसी थी जैसे कि बिजली कौंधी हो। अगर बिजली कौंधेगी तो आंखों का बंद होना लाजिमी है। इस गेंदबाज का उसूल है, तेज ! और तेज ! इतना तेज कि गेंद बल्लेबाज को दिखायी न पड़े। आखिर सुपर फास्ट बॉलर होने की यही तो पहचान है। जी हां, यहां बात हो रही है लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड की जिन्होंने आइपीएल-2023 में तूफानी बॉलिंग से सनसनी फैला दी है।

जेनुइन फास्ट बॉलिंग का नमूना

जेनुइन फास्ट बॉलिंग का नमूना

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आइपीएल का तीसरा मैच खेला गया था। लखनऊ ने पहले खेलते हुए 193 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली की शुरुआत भी ठीक हुई। 4 ओवर में 40 रन बना लिये थे। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने पांचवें ओवर के लिए गेंद मार्क वुड को थमायी। इसके बाद तो मैच का नक्शा ही बदल गया। मार्क वुड ने अपनी फास्ट बॉलिंग से दिल्ली के किले को भेदना शुरू किया। पहली गेंद पर पृथ्वी साव कोई रन नहीं ले सके। दूसरी गेंद वाइड हो गयी। दूसरी गेंद फिर फेंकनी पड़ी। पृथ्वी फिर कोई रन बना सके। तीसरी गेंद की रफ्तार 147.3 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस स्पीड से पृथ्वी चकमा खा गये और गेंद ऑफ स्टंप ले उड़ी। अब क्रीज पर मिचेल मार्श पहुंचे। वुड ने चौथी गेंद और तेज डाली। रफ्तार थी 147.8 किलोमीटर प्रति घंटा। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और तेजी से कट कर अंदर रही थी। मार्श ड्राइव करने गये लेकिन गेंद उनके बैट का अंदरुनी किनारा लेकर विकेट में समा गयी। नतीजा बोल्ड। मार्क वुड
ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर दिल्ली की स्कोरिंग पर ब्रेक लगा दिया।

घातक तेज गेंदबाजी- 4 ओवर, 14 रन 5 विकेट

घातक तेज गेंदबाजी- 4 ओवर, 14 रन 5 विकेट

इसी ओवर में सरफराज अहमद ने मार्क वुड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमा दिया था लेकिन वह कैच फ्री हिट पर आया था। आखिरकार वुड ने अगले ओवर में सरफराज अहमद को अपनी जाल में फंसा कर ही दम लिया। उनके सातवें ओवर की आखरी गेंद एक सटीक शर्टपिच गेंद थी जो सरफराज के सिर की तरफ आ रही थी। वुड ने जानबूझ कर गेंद की रफ्तार कम (137.4km/h) कर दी थी ताकि सरफराज शॉट खेलने का लोभ करें। सरफराज डक करने के लिए नीचे बैठे लेकिन अचानक ही कीपर के पीछे रैंप शॉट खेल दिया। लेकिन उनका संतुलन ठीक नहीं था और वे फाइन लेग पर कैथ थमा कर पवेलियन लौट गये। इस तरह मार्क वुड ने अपनी घातक तेज गेंदबाजी से दिल्ली की कमर तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अक्षर पटेल और चेतन सकारिया के विकेट झटके।

मार्क वुड को पांचवें ओवर में क्यों बुलाया ?

मार्क वुड को पांचवें ओवर में क्यों बुलाया ?

जिस टीम के पास मार्क वुड जैसा खौफनाक फास्ट बॉलर हो भला उसे पांचवें ओवर में गेंदबाजी मिलनी चाहिए ? पता नहीं लखनऊ के कप्तान और कोच ने क्या सोच कर यह फैसला लिया। हद तो ये है कि वुड से पहले स्पिनर के. गौतम से गेंदबाजी करायी गयी। गेंदबाजी की शुरुआत केली मायर्स से कराने का फैसला भी चौंकाने वाला था। लखनऊ ने पहले चार ओवर के लिए चार अलग- अलग गेंदबाज उतारे। पहला ओवर केली मायर्स, दूसरा ओवर जयदेव उनादकट, तीसरा ओवर के गौतम और चौथा ओवर आवेश खान ने डाला था। इसकी वजह से दिल्ली को चार ओवर में 40 रन बनाने का मौका मिल गया। अगर मार्क वुड ने पहला ओवर डाला होता तो दिल्ली की हालत और भी खराब हो सकती थी।

लखनऊ के लिए पहला पंजा

लखनऊ के लिए पहला पंजा

मार्क वुड ने आइपीएल इतिहास का आठवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वे मैन ऑफ द मैच चुने गये। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय लखनऊ के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल को दिया। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि मेने अपनी लय पा ली है और विकेट हासिल किये। कोच मोर्केल ने मेरी बहुत मदद की। वुड लखनऊ के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उतना ही नहीं उनके टी-20 करियर का भी यह पहला पंजा है। इस बॉलिंग से मार्क वुड ने दिखाया कि जब वे लय में होते हैं तो कितने फास्ट और फ्यूरियस होते हैं।

यह भी पढ़ेंः IPL 2023: मुंबई इंडियंस को 11वीं बार सीजन के पहले मैच में मिली हार, विराट के आगे नहीं टिकी आर्चर की गेंदबाजी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+