IPL 2023: जानिए क्यों आईपीएल के 'बेस्ट' बल्लेबाज हैं डेविड वार्नर, कोहली-रोहित कहीं नही टिकते

David Warner IPL Records: इंडियन प्रीमियर लीग के लीजेंडरी ओपनर डेविड वार्नर एक और सफल सीजन खेलकर जा रहे हैं। इस लीग में कई मायनों में उनसे कंपलीट बल्लेबाज दिखाई नहीं देता।

David Warner ipl 2023

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का एक और सीजन ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) के लिए समाप्त हो गया और उन्होंने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी के जलवे दिखाए। डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम के लिए बेहद खराब सीजन में गिने चुने पॉजिटिव में से एक रहे।

एक और सफल सीजन-

वार्नर ने इस सीजन में 36.86 के औसत और 131.63 के स्ट्राइक रेट के साथ 516 रन बनाए। इन 14 मैचों में 6 अर्धशतक भी शामिल है। डेविड वॉर्नर जितनी कंसिस्टेंसी के साथ आईपीएल में रन बना रहे हैं उतनी तो विराट कोहली भी नहीं दिखा पाए हैं।

500+ के सबसे बड़े खिलाड़ी-

बाएं हाथ का खब्बू बल्लेबाज आईपीएल में 7 बार 500 प्लस का स्कोर एक सीजन में लगा चुका है। विराट कोहली ने 6 बार आईपीएल के एक सीजन में 500 प्लस का स्कोर लगाया था। यह रिकॉर्ड अब टूट गया है। शिखर धवन और केएल राहुल 5-5 बार ही ऐसा कर पाए हैं।

खास बात यह है कि डेविड वॉर्नर ने अपने भारतीय समकक्षों की तुलना में काफी कम मैच खेले हैं। विराट कोहली जहां 236 मैच खेल चुके हैं तो डेविड वार्नर ने 176 मुकाबले ही खेले हैं। यह बताता है कि वार्नर के खाते में 500 प्लस का इसको एक बार और जुड़ सकता था, अगर वह इतने ही मैच खेल लेते।

बेस्ट हैं डेविड-

विराट कोहली का आईपीएल औसत जहां 36.72 है तो वही डेविड वॉर्नर ने 41.53 की औसत से बल्लेबाजी की है। शिखर धवन का औसत 35.38 ही है। रोहित शर्मा का औसत तो 29.64 ही है। इतना ही नहीं मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना ने भी 32.51 की औसत से ही बल्लेबाजी की है।

महेंद्र सिंह धोनी ने जरूर 39.38 का औसत निकाला है और केएल राहुल के पास 46.77 का लाजवाब एवरेज है, लेकिन वार्नर की तुलना में राहुल ने अभी केवल 118 मुकाबले ही खेले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 134.42 है जो डेविड वार्नर के 140 के स्ट्राइक रेट से कम है। वार्नर का स्ट्राइक रेट विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों से भी बेहतर है।

सिर्फ एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट ही अच्छे खासे रन बनाने के बाद डेविड वॉर्नर से ज्यादा है लेकिन इनमें से किसी का औसत 40 के ऊपर नहीं है। यह आंकड़े बताने के लिए काफी है कि डेविड वॉर्नर आईपीएल के बेस्ट कंप्लीट बल्लेबाज कहे सकते हैं। तस्दीक के लिए नीचे और आंकड़े हैं।

फिफ्टी के मास्टर-

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में इतनी ज्यादा पारियां खेलने के बाद भी सबसे तेज अर्धशतक लगाने का बेस्ट प्रतिशत हासिल किया हुआ है। वार्नर ने 176 पारियों में 61 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 34.66 % पारियों में अर्धशतक लगाए हैं। केएल राहुल का भी 109 पारियों में पचास लगाने का प्रतिशत 33.4 ही है।

विराट कोहली, रोहित शर्मा शिखर धवन जैसे बल्लेबाज गिनती में भी नहीं है। कोहली का इस मामले में प्रतिशत 21.93% ही है। कोहली ने आईपीएल की 228 पारियों में 50 अर्धशतक लगाए हैं।

डेविड वार्नर एक महान ओपनर-

डेविड वॉर्नर निश्चित तौर पर आईपीएल के बेस्ट ओपनर है जिन्होंने सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी कायम किया हुआ है। वार्नर ने शिखर धवन के साथ मिलकर 6 बार ऐसी साझेदारी की है जो इस लीग में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने फिर जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर भी 5 बार शतकीय ओपनिंग साझेदारी की है। दोनों ही बार वे सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+