KKR VS RCB: शार्दुल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कम हुई शाहरुख खान की चिंता, आरसीबी को मिला 205 रनों का टारगेट
कोलकाता के ईडन गार्डन में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को 205 रनों का टारगेट दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 204 रन बनाए हैं।

IPL 2023, KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कोलकाता के ईडन गार्डन में हाई-वोल्टेज मुकाबला जारी है। नाइटराइडर्स और चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच आईपीएल का 9वां मैच खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, तो वहीं बल्लेबाजी करने उतरे गुरबाज और वेंकटेश टीम को वो शुरुआत नहीं दिला सके जिसकी उम्मीद थी, केकेआर ने 47 रनों पर ही तीन विकेट खो दिए थे।
रहमानुल्लाह गुरबाज ने केकेआर की गिरती पारी को संभाला
केकआर का पहले विकेट वेंकटेश अय्यर के रूप में गिरा, जिन्हें डेविड विली ने महज तीन रन पर बोल्ड किया। इसके बाद विली ने अपनी अगली गेंद पर फिर मंदीप सिंह को भी बोल्ड कर वापस भेज दिया। इसके बाद पारी को संभाला ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने आरसीबी के खिलाफ रहमानुल्लाह ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुरबाज ने 39 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।
शार्दुल ठाकुर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर केकेआर में डाल दी जान
कोलकाता नाइट राइडर्स का चौथा विकेट रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में गिरा, जिन्होंने 57 रन की दमदार पारी खेली। इसके बाद आंद्रे रसेल आए जोकि 0 रन पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद टीम को रिंकु और शार्दुल ठाकुर ने संभाला। दोनों धुंरधर खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसके बाद से मुकाबला रोचक होता चला गया, और शार्दुल ठाकुर चमकते चलते गए। ठाकुर ने 20 गेंदों में दमदार फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए।
रिंकु सिंह ने खेली दमदार पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका तब लगा जब रिंकु सिंह 33 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि रिंकु और शार्दुल के बीच 47 गेंद में 103 रन की साझेदारी हुई, लेकिन शार्दुल ठाकुर टिके रहे और उन्होंने अपने बल्ले से कमाल कर दिया, स्टार बल्लेबाज ने 29 गेंद में 68 रन की धमाकेदार पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 204 रन बनाए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन
नितीश राणा (कप्तान), मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
Recommended Video
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications