KKR vs CSK, Toss: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, धोनी के धुरंधर बरसाएंगे रन, जानें प्लेइंग 11

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings, Toss Updates: कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे।

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings

KKR vs CSK, 33rd Match, Indian Premier League 2023: ईडन गार्डन्स में केकेआर के कप्तान नितिश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। केकेआर की टीम से लिटन दास को एक मैच के बाद ही बाहर कर दिया गया है।

ईडन गार्डंस में होगी रनों की बारिश: केकेआर और चेन्नई के बीच होने वाला मैच हाई स्कोरिंग रह सकता है। कोलकाता में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। एक बार फिर यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। केकेआर ने पिछले मैच में काफी बदलाव किए थे, ऐसे में इस मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन संतुलित दिखाई द रही है।

केकेआर की नजरें वापसी पर: दिल्ली के खिलाफ हार झेलने के बाद केकेआर की कोशिश वापसी पर होगी। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ केकेआर की बल्लेबाजी साधारण रही थी। कोलकाता की पूरी टीम 127 रन पर आउट हो गई थी। जिसे दिल्ली ने आसानी से हासिल कर इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल कर ली थी।

जीत की हैट्रिक का मौका: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के पास इस मैच को जीतकर लगातार तीसरी जीत अपने नाम करने की होगी। चेन्नई का प्रदर्शन इस सीजन में अच्छा रहा है और अब तक 2 ही मुकाबले में हार मिली है। जबकि दिल्ली से मिली हार के बाद केकेआर वापसी की कोशिश में है।

ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन: चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। केकेआर के अभी छह मैचों में चार अंक हैं और सिर्फ 2 मैच में ही जीत मिली है। इस लिहाज से केकेआर के लिए यह मुकाबला और भी ज्यादा अहम हो गया है। कप्तान नितिश राणा से भी आज रनों की उम्मीद होगी।

ऐसे देखें लाइव मैच: केकेआर के होमग्राउंड ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच को देखने के लिए बड़ी तादाद में फैंस पहुंचे हैं। स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर हिंदी, अंग्रेजी के साथ उड़िया, भोजपुरी, बांग्ला जैसी कई भारतीय भाषाओं में मैच को देखा जा सकता है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर की जाएगी।

कोलकाता नाइटराइडर्स: जेसन रॉय, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+