KKR vs CSK: धोनी फैन्स की अनोखी मांग, जडेजा को कहा पहली बॉल पर आउट हो जाओ
KKR vs CSK: कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डंस में चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स बड़ी संख्या में पहुंचे, एक खास फैन भी नज़र आया।

KKR vs CSK Match: महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज हर जगह रहता है। मुकाबला चाहे चेन्नई के मैदान पर हो या कोलकाता में हो। धोनी के फैन्स हर जगह पहुँच जाते हैं। केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डंस स्टेडियम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। धोनी के फैन्स अलग-अलग पोस्टर लेकर स्टेडियम में आए।
धोनी के फैन्स उनको बैटिंग करते हुए देखना चाहते थे। रविन्द्र जडेजा उनसे पहले बल्लेबाजी करने के लिए आए लेकिन फैन्स इससे नाखुश दिखे। एक फैन ऐसा था जिसने जडेजा को पहली गेंद पर आउट होने की सलाह दे डाली। इस फैन का कहना था कि धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखना है।
हालांकि जडेजा पहली गेंद पर आउट नहीं हुए लेकिन धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। धोनी अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए। हालांकि उनको दो ही गेंदों का सामना करने का मौका मिला। धोनी ने बीसवें ओवर की दो गेंदों का सामना किया। इस फैन की इच्छा भी पूरी हो गई।
हालांकि रविन्द्र जडेजा पहली गेंद पर आउट नहीं हुए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के आये। जडेजा के आउट होने पर धोनी खेलने के लिए आए। उनको एक फ्री हिट भी मिली लेकिन वह फायदा उठाने का मौका चूक गए। धोनी ने तीन गेंदों में 2 रन बनाये।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अजिंक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रहाणे ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 71 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 विकेट पर 235 रनों का स्कोर खड़ा किया। डेवोन कॉनवे ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग्स के हजारों फैन्स कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में मैच देखने के लिए आए। हर तरफ येलो आर्मी ही दिख रही थी। कॉमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कहा कि चेन्नई फैन्स का समुद्र आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications