CSK vs KKR Match: केकेआर के मिडिल और चेन्नई के टॉप ऑर्डर पर नजरें, कौन बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन

KKR vs CSK Today Match: आज ईडन गार्डन में मुकाबला है। इस मैच में कौन कौन बल्लेबाज आज सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। सीएसके के टॉप ऑर्डर और केकेआर के मिडिल ऑर्डर पर नजर रहेगी।

ipl 2023 KKR vs CSK

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला शाम ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। दोनों टीमों के पास कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो आज के मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं, आइए देखते हैं वह कौन है।

1. ऋतुराज गायकवाड- ये खिलाड़ी टॉप फॉर्म में है और किसी भी पिच पर रन बनाने की काबिलियत रखता है। वैसे भी केकेआर के खिलाफ गायकवाड़ ने पिछले 5 मैचों में 208 रन बनाए हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 72 रन है।

2. नितीश राणा- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ईडन गार्डन में पिछले मुकाबले में 41 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेल चुके हैं। राणा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभी तक 25 की औसत से 200 रन बना चुके हैं लेकिन ईडन गार्डन में उनका एवरेज 35.07 का रहता है।

3. रिंकू सिंह- इन्होंने ईडन गार्डन में हुए पिछले मुकाबले में 31 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी और इससे पहले भी वे ईडन में 33 गेंदों पर 46 रन बना चुके हैं। रिंकू इस सीजन में एक बढ़िया फॉर्म भी हासिल कर चुके हैं। ऐसे में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल होंगे।

Recommended Video

    IPL 2023: Tim David ने Wankhede में का 114M का छक्का, Nita Ambani भी देख कर चौक गई | वनइंडिया हिंदी

    4. डेवॉन कोन्वे- ये भी हर पिच पर रन बना सकते हैं। कोन्वे चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज लग रहे हैं। आज के मैच में भी उन पर नजर रहेगी। वे आईपीएल 2023 में अभी तक 6 मुकाबले खेलते हुए 51.6 जिलों की औसत के साथ 258 रन बना चुके हैं।

    KKR vs CSK मैच डिटेल्स-

    KKR vs CSK कब और कहा होगा- ये मुकाबला आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा जो कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

    कहां देखें केकेआर vs सीएसके का मुकाबला- ये मैच मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर जियो ऐप के जरिए सिर्फ इंटरनेट की मदद से फ्री में लाइव स्ट्रीव किया जा सकता है।

    केबल और डिश टीवी पर ये मैच स्टार स्पो्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+