KKR vs CSK: केकेआर के सामने चेन्नई का है दबदबा, धोनी के धुरंधरों ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच
KKR vs CSK Match: कोलकाता नाइटराइडर्स का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। हेड टू हेड में यही चीजें दिखाई दे रही है।

KKR vs CSK Head to head: आईपीएल में रविवार के दूसरे मैच में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। मुकाबला केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाना है। केकेआर के लिए घरेलू क्राउड के सामने खेलना एक प्लस पॉइंट माना जा सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। धोनी की लीडरशिप में इस टीम ने 6 मैचों में 4 बार जीत दर्ज करते हुए 8 अंक अर्जित किये हिं। तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है। इस मैच में भी चेन्नई कमाल दिखा सकती है।
केकेआर का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। अब तक 6 मैचों में केकेआर को दो बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। तालिका की तरफ नज़र डाली जाए, तो केकेआर इसमें आठवें स्थान पर मौजूद है। चेन्नई और केकेआर के बीच हेड टू हेड आंकड़ों में भी चेन्नई सुपर किंग्स काफी आगे है।
केकेआर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच अब तक खेले गए मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स काफी आगे दिखाई देती है। दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले अब तक खेले गए हैं। चेन्नई ने इनमें 17 बार जीत दर्ज की है। केकेआर ने 9 मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच अनिर्णीत रहा है।
उच्चतम स्कोर के मामले में चेन्नई आगे
दोनों टीमों के बीच जितने भी मैच खेले गए हैं, उनमें सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड भी चेन्नई सुपर किंग्स के नाम ही है। चेन्नई की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा 220 रन बनाये गए हैं। दूसरी तरफ केकेआर के आंकड़ों को देखा जाए, तो उनका सर्वाधिक स्कोर 202 रनों का है।
न्यूनतम स्कोर में केकेआर आगे
एक पारी में सबसे कम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड केकेआर के नाम दर्ज है। केकेआर ने चेन्नई के खिलाफ सबसे कम 108 रनों का स्कोर बनाया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर के खिलाफ सबसे कम 114 रनों का स्कोर हासिल किया है। इस तरह यहां केकेआर आगे है।












Click it and Unblock the Notifications