KKR vs CSK: 'जन जन की यही पुकार, रहाणे भैया WC में अबकी बार', 5 मैचों में जड़े 209 रन, WTC में मिलेगा मौका!
Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

KKR vs CSK, 33rd Match, Indian Premier League 2023: ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की जमकर बारिश की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने केकेआर के सामने बड़ा लक्ष्य रखा है। केकेआर को इस मैच को जीतने के लिए बल्लेबाजों को विस्फोटक बल्लेबाजी करनी होगी।
कोलकाता को 236 रन का लक्ष्य: केकेआर के सामने चेन्नई की टीम ने 236 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। चेन्नई के लिए अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने चारों दिशा में शॉट्स लगाने का काम किया।
चेन्नई को मिली शानदार शुरुआत: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही थी। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। सुयश शर्मा ने ऋतुराज को क्लीन बोल्ड कर केकेआर को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे मैदान पर आए।
रहाणे ने जड़ा अर्धशतक: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2023 में कमाल की वापसी की। रहाणे इस सीजन एक नए अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। केकेआऱ के खिलाफ रहाणे ने 29 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली। सोशल मीडिया पर रहाणे की जमकर तारीफ हो रही है। रहाणे पिछले पांच मैच में 209 रन बना चुके हैं।
ईडन गार्डंस में हुई रनों की बारिश: केकेआर और चेन्नई के बीच यह मैच हाई स्कोरिंग रहा है। कोलकाता में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। एक बार फिर यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली है। केकेआर ने पिछले मैच में काफी बदलाव किए थे, केकेआर को चेन्नई की तरफ से बड़ा लक्ष्य दिया गया है।
रहाणे की हो सकती है वापसी: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 28 मई को खत्म हो रहा है। आईपीएल खतम होने के 9 दिन बाद भारतीय टीम को बड़ा मुकाबला खेलना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेला जाना है। WTC में रहाणे की टेस्ट टीम में एंट्री हो सकती है।
आईपीएल 2023 में रहाणे का प्रदर्शन:
- 61(27) बनाम मुंबई।
- 31(19) बनाम राजस्थान।
- 37(20) बनाम आरसीबी।
- 9(10) बनाम हैदराबाद।
- 71*(29) बनाम केकेआर।












Click it and Unblock the Notifications