माइक हसी पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं जगदीशन, CSK से साथ छूटा तो क्या, दोस्ती नहीं टूटेगी
कोलकाता नाइट राइडर्स के नए खिलाड़ी जगदीशन वर्तमान में रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने सीएसके के सहायक कोच माइक हसी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की।

आईपीएल के जरिए क्रिकेट में नई उड़ान भरने को बेकरार नामों की लिस्ट में नारायण जगदीशन एक और नाम के तौर पर उभरकर सामने आते हैं। उनका शानदार घरेलू करियर रहा है, और ताजा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 90 लाख रुपये में खरीद लिया। उन पर सीएसके ने भी बोली लगाई थी लेकिन फिर हाथ खींच लिया। जगदीशन 2018 से 2022 तक सुपर किंग्स का हिस्सा रहे थे। इस दौरान जगदीशन ने सीएसके के सहायक कोच माइक हसी के साथ जो दोस्ती बनाई वह जीवन भर चलने वाली है।
जगदीशन को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार माइक हसी के रूप में एक ऐसा सपोर्टर मिला जो अभी भी उनके संपर्क में है। जगदीशन वर्तमान में रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले मीडिया से बात की और हसी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, "जब मैं सीएसके डगआउट में था, तो मैं माइक हसी के साथ बहुत सारी बातचीत कर रहा था और वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मैं बहुत लंबे समय से अपना आदर्श मानता हूं। उन्होंने मेरे साथ काफी बातचीत की थी। वे आईपीएल ना होने पर भी मेरे से संपर्क में रहते हैं। वह मुझसे अच्छी तरह से बात करते हैं।"
सीएसके के साथ अपने चार सत्रों के दौरान जगदीशन को केवल सात मैचों में खेलने का मौका मिला और वह उन मुकाबलों में 73 रन बनाने में सफल रहे। एक नई फ्रेंचाइजी में जाने पर उनको अब ज्यादा मैच खेलने की उम्मीद है। वे भले ही अधिक मैच खेलने से चूक गए लेकिन हसी के साथ उनकी बातचीत बहुत यागदार रही।
इस बारे में उन्होंने कहा, "माइक हसी के साथ संबंध असाधारण रूप से अच्छे हैं। हम हमेशा एक ही पेज पर रहे हैं और मैं कोई ऐसा व्यक्ति हूं जो माइक हसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेगा क्योंकि मैं जानता हूं कि वह मेरे शुभचिंतक हैं और वह चाहते हैं कि मैं अच्छा करूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं सीएसके टीम में खेल रहा हूं या नहीं, उनके पास हमेशा मेरे पास आने और बात करने का समय होता था। मुझे ढेर सारे टिप्स दिए हैं।"
विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मैचों में पांच शतक और कुल मिलाकर 830 रन बनाकर, जगदीशन ने कई रिकॉर्ड तोड़े।
उन्होंने कहा, " हसी के साथ तकनीकी चीजों पर बहुत ज्यादा बातचीत नहीं होती। उनके साथ दोस्ती भरी बातचीत है। मेरा मतलब है कि वह बहुत बड़े व्यक्ति हैं और बहुत बड़े क्रिकेटर हैं। जब वह मुझसे कहता है कि मैंने कुछ अच्छा किया है, तो निश्चित तौर पर उससे काफी प्रोत्साहन मिलता है। यह निश्चित रूप से एक बड़ा मोटिवेशन है। जब वह मुझे व्यक्तिगत रूप से देखते हैं, मेरी बल्लेबाजी को देखते हैं तो वह मुझे तकनीकी सलाह भी देते हैं।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications