IPL 2023: पिछले 5 सीजन में किस टीम ने किया कैसा परफॉर्म, CSK है 'किंग', जानिए कौन है 'कंगाल'

IPL 2023 से पिछले पांच सालों में आईपीएल की सभी टीमों ने अपने फैंस को रोमांचित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन इस दौरान कोई राजा साबित हुआ तो कोई रंक। कैसी है पिछले पांच सालों की टीम रिपोर्ट-

ipl last 5 years teams report

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है जहां डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स पहले मैच में मुकाबला करेगी। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम भी अपनी पुरानी लय को हासिल करने की कोशिश जरूर करना चाहेगी। हालांकि उनके सामने चुनौतियां काफी है। चेन्नई सुपर किंग्स का भी अपना एक शानदार इतिहास रहा है तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भी आप नकार नहीं सकते। इस आर्टिकल में हम आईपीएल के पिछले 5 सीजन में सभी टीमों की परफॉरमेंस को देखेंगे। इस मामले में आईपीएल का पिछले सीजन काफी खास था क्योंकि यहां दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स जोड़ी गई थी।

csk

1. चेन्नई सुपर किंग्स- दो ट्रॉफी जीती, 1 बार फाइनलिस्ट बने

चेन्नई सुपर किंग्स टीम रिपोर्ट पिछले साल में टॉप पर रही है। भले ही ये टीम आईपीएल 2022 में नौवें स्थान पर रही थी और 14 में 4 ही मैच उन्होंने जीते थे लेकिन आईपीएल 2021 में उन्होंने लीग स्टेज में दूसरा स्थान हासिल किया था और क्वालीफायर मुकाबले में जीत हासिल करके फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से मात दी थी। ये येलो आर्मी का चौथा खिताब था।

आईपीएल 2020-21 में चेन्नई सुपर किंग्स सातवें ही स्थान पर रही। आईपीएल 2019 में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया था जब उन्होंने 14 मुकाबलों में 9 जीत हासिल की और दूसरा स्थान हासिल किया था लेकिन यहां उनको फाइनल मैच में मुंबई से 1 रन से मात मिली थी।

आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स फिर से दूसरे स्थान पर पहुंची और उन्होंने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया और फिर से खिताब उठाया।

mi

2. मुंबई इंडियंस- दो ट्रॉफी जीती

मुंबई इंडियंस टीम पिछले सीजन में फिसड्डी साबित हुई जिन्होंने लीग स्टेज में 14 मैचों में 10 हार का सामना किया और अंक तालिका में सबसे नीचे बैठ गई। आईपीएल 2021 में भी मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई क्योंकि वह 14 में 7 मुकाबले की जीत पाए थे।

लेकिन आईपीएल 2020-21 में मुंबई इंडियंस अपनी बेहतरीन फॉर्म में थे क्योंकि उन्होंने लीग स्टेज में 14 में 9 मुकाबले जीते हुए टॉप स्लॉट हासिल किया था और फिर पहले ही क्वालीफायर में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को दोबारा हराया और अपना पांचवां खिताब जीता।

आईपीएल 2019 में भी मुंबई इंडियंस की टीम लीग मैचों में टॉप पर रही जहां उन्होंने 14 में 9 मुकाबले जीते और डायरेक्ट पहले क्वालीफायर में ही चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर फाइनल स्टेज हासिल की जहां उन्होंने सीएसके को फिर से 1 रनों से मात दी।

हालांकि आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई क्योंकि उन्होंने 14 में 6 ही मुकाबले जीते थे और लीग स्टेज में पांचवें नंबर पर रहे।

gujarat titans

3. गुजरात टाइटंस- पहले ही सीजन में सिकंदर बने

अगर हम पिछले सीजन की बात करें तो गुजरात टाइटंस की टीम विजेता बनकर उभरी थी जिन्होंने अपने लीग मैच के 10 मुकाबले जीते थे, चार में उनको हार मिली थी और वह पहले क्वालीफायर में जीतकर डायरेक्ट फाइनल में पहुंचे जहां उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। इस तरह से हार्दिक पांड्या की अगुवाई में इस युवा टीम ने अपना पहला ही आईपीएल खेलते हुए टाइटल उठा लिया।

delhi capitals

4. दिल्ली कैपिटल्स- बढ़िया परफॉरमेंस

दिल्ली कैपिटल्स टीम पिछले सीजन में 14 में सात ही मुकाबले जीत पाई और पांचवें स्थान पर रही। लेकिन आईपीएल 2021 में उन्होंने टॉप स्पॉट हासिल किया था जहां उन्होंने 14 में 10 में जीते थे पर उनको दूसरे क्वालीफायर में केकेआर के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2020-21 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने 14 में 8 मैच जीते और दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन उनको फाइनल में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से मात दी। आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स फिर से तीसरे स्थान पर रहे और दूसरे क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हारकर बाहर हुए।

आईपीएल 2018 में इस टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था और वह अंकतालिका में फिसड्डी रहे थे। जबसे इनका नाम दिल्ली कैपिटल हुआ है तब से इनकी परफॉर्मेंस काफी मजबूत देखने को मिली है।

srh

5. सनराइजर्स हैदराबाद- एक बार फाइनल में पहुंचे

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन में आठवें स्थान पर रही। उन्होंने आईपीएल 2021 में 14 में से केवल तीन मैच जीते थे और वह अंक तालिका में सबसे नीचे रहे। आईपीएल 2020-21 में वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहे क्योंकि उन्होंने 14 में 7 मुकाबले जीतकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया था लेकिन यहां वे दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार गए थे।

ऐसे ही आईपीएल 2019 में भी उन्होंने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह हासिल की लेकिन उनको एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से हरा दिया था।

आईपीएल 2018 में यह टीम टॉप पर रही और उन्होंने फाइनल का भी सफर तय किया लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट से मात मिली।

kkr

6. कोलकाता नाइटराइडर्स- एक बार फाइनलिस्ट बने

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले सीजन में सातवें स्थान पर थी लेकिन आईपीएल 2021 में इस टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था और उनको फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 27 रन से हार मिली थी।

आईपीएल 2020-21 में केकेआर पांचवें स्थान पर रहे। फिर 2019 में भी उनके लिए बिल्कुल यही कहानी साबित हुई लेकिन आईपीएल 2018 में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था जहां उनको दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद ने मात दी थी।

rr

7. राजस्थान रॉयल्स- एक बार फाइनल में पहुंचे

आरआर की टीम ने पिछले सीजन में फाइनल का सफर तय किया था। लेकिन आईपीएल 2021 में वे 7वें स्थान पर रहे। 2020-21 में और भी खराब प्रदर्शन था जब उनको 8वां स्थान मिला। 2019 में फिर से वे 7वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए। लेकिन 2018 में उन्होंने प्लेऑफ खेलने का मौका मिला था जहां उनको एलिमिनेटर मैच में केकेआर ने 25 रनों से हरा दिया था।

rcb

8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- अच्छा खेले पर फाइनल तक नहीं पहुंचे

बात आती है विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जिन्होंने पिछले सीजन में 14 में 8 मुकाबले जीते और प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन उनको दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से हरा दिया था। आईपीएल 2021 में आरसीबी एलिमिनेटर मुकाबले में बाहर हो गई। आईपीएल 2020 में आरसीबी ने फिर से एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 6 विकेट से हार गए। 2018 में आरसीबी की टीम छठे स्थान पर रही क्योंकि वह 14 में 6 ही में जीत पाए थे।

lsg

9. लखनऊ सुपर जायंट्स- बढ़िया शुरुआत

पिछले सीजन में एक और टीम नई थी। वह थी लखनऊ सुपरजायंट्स जिन्होंने प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करते हुए लीग मैच में 14 मुकाबले खेले और 9 जीतने में कामयाबी हासिल की लेकिन वे एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 14 रन से हार गए। इस तरह इस टीम ने भी अपने पहले सीजन के बावजूद काफी अच्छा परफॉर्म करके दिखाया।

punjab kings

10. पंजाब किंग्स- सबसे कंगाल टीम

पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में छठा स्थान हासिल किया क्योंकि वे 14 में सात ही मुकाबले जीत पाए थे। आईपीएल 2021 में भी वह छठे स्थान पर रहे तो आईपीएल 2020-21 में भी यही कहानी चली थी।

यह टीम आईपीएल 2019 में भी छठे स्थान पर रही और आईपीएल 2018 में तो वह सातवें स्थान पर रहे। अभी तक जितनी भी टीमों का जिक्र हुआ है उसमें पंजाब किंग्स का परफॉर्मेंस सबसे खराब रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+