'पाजी, हर बार इतने टाइट मैच क्यों...?' पंजाब से हार के बाद संजू सैमसन ने मजाकिया अंदाज में किया ट्वीट

संजू सैमसन ने अपने ट्टिटर अकाउंट से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह शिखर धवन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो में वह धवन से कुछ कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा,'पाजी, हर बार इतने टाइट मैच क्यों?

sanju samson Shikhar Dhawan

IPL 2023, RR vs PBKS: गुवाहाटी के बारासपरा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, तो वहीं पंजाब ने कप्तान शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की मजबूत पारी के साथ चार विकेट पर 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान सात विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी। इस कांटे के मुकाबले के बाद अब कप्तान संजू सैमसन ने मजाकिया अंदाज में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

'पाजी, हर बार इतने टाइट मैच क्यों?'- सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ कांटे मैच के बाद मजाकिया अंदाज में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्टिटर अकाउंट से ट्वीट कर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह मैच के बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो में वह धवन से कुछ कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा, 'पाजी, हर बार इतने टाइट मैच क्यों?'

धवन और प्रभसिमरन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मिली जीत
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धवन ने पंजाब के लिए एक कप्तान की पारी खेली, उन्होंने 56 गेंदों में 86 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में एक बड़ा योगदान दिया, हाई स्कोर के कारण ही टीम इस मुकाबले को अपने नाम कर सकी है, अगर मैच 180 के आस-पास रुक जाता तो पंजाब को जीतने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता था। पंजाब के लिए धवन के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद पर 60 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई।

राजस्थान को भारी पड़ा ओपनिंग में बदलाव करना
वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की हार के पीछे की एक वजह कप्तान संजू सैमसन द्वारा ओपनिंग से छेड़छाड़ करना भी माना जा रहा है। उन्होंने ओपनिंग के लिए बटलर की जगह यशस्वी के साथ अश्विन को उतारा। उनका ये फैसला टीम के लिए काफी महंगा साबित हुआ। अश्वीन बिना कोई रन बनाए पवेलियन वापस लौट गए जबकि यशस्वी (11), बटलर (19) भी बिना कोई बड़ा स्कोर किए अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद से टीम मुकाबले की स्थिति में पूरी तरह से वापस नहीं आ सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+