टीम इंडिया से बाहर हुआ, IPL से भी दरकिनार हुआ, फिर नेट बॉलर बना, अब नेहरा ने कराई जबरदस्त वापसी

गुजरात टाइटंस एक ऐसी टीम है जो जिसके लिए कोई न कोई परफॉर्मर हर मैच में निकल ही जाता है। नेट बॉलर से स्टार परफॉर्मर बनने की बनने की ये एक बेहतरीन दास्तान है।

Ashish Nehra

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल में गुजरात टाइटंस एक ऐसी टीम है जो किसी एक स्टार खिलाड़ी के ऊपर निर्भर नहीं करती। उन्होंने 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ इस बात को फिर से साबित करके दिखाया। जीटी का शानदार अभियान जारी है।

गुजरात टाइटंस की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक ऐसे गेंदबाज को खिलाया जिसको भारतीय टीम से काफी पहले दरकिनार किया जा चुका है और आईपीएल में भी अब उनको कोई पूछता नहीं था। यह बॉलर है मोहित शर्मा।

मोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में केवल 18 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए। उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया। मोहित महेंद्र सिंह धोनी की 2015 वर्ल्ड कप में खेली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2020 में इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक आईपीएल मैच खेला था।

मोहित पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के नेट बॉलर भी रह चुके हैं। मोहित ने आईपीएल 2023 के मैच नंबर 18 के साथ जो दमदार वापसी की है उसका क्रेडिट जीटी के कोच आशीष नेहरा को जाता है।

Recommended Video

    IPL 2023: Wriddhiman Saha ने DRS लेकर पलटा मैच, कोई नहीं मान रहा था खिलाड़ी की बात | वनइंडिया हिंदी

    ये भी पढ़ें- आज है केकेआर और सनराइजर्स का मैच- KKR vs SRH: आज देखने को मिलेगी मिस्ट्री बॉलिंग और फास्ट स्पीड, कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट

    मोहित ने आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए बताया, "उत्सुकता तो थी ही लेकिन वापसी को लेकर थोड़ा नर्वस भी था। इसी बीच मैंने डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है। सर्जरी के बाद पिछले साल मैंने क्रिकेट खेला। लोगों को ये पता नहीं है।"

    "मुझे नेहरा पाजी का फोन आया कि टीम के साथ बने रहना है। मुझे भी लगा कि घर बैठकर क्या करूंगा। इससे तो अच्छा है कि नेट पर ही आईपीएल में चला जाऊं। नेट बॉलर होना बुरी बात नहीं है इससे आपको काफी एक्सपोजर मिलता है। जीटी का वातावरण बहुत अच्छा है।"

    बता दे तेज गेंदबाज मोहित शर्मा अंतिम ओवरों में भी रन गति पर लगाम लगाने में कामयाब रहे। 34 साल के इस गेंदबाज ने आईपीएल में 87 मैच खेले। वे इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब की टीम के लिए भी खेल चुके हैं। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के इस सीजन में अपना तीसरा मैच जीत लिया है। वे अपने खिताब की रक्षा बहुत अच्छी तरह से करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+