KKR vs SRH: आज देखने को मिलेगी मिस्ट्री बॉलिंग और फास्ट स्पीड, कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट
KKR vs SRH Today Match: ईडन गार्डन में आज केकेआर और एसआरएच का मुकाबला है जो बढ़िया बॉलिंग अटैक के लिए भी जानी जाती हैं। आज के मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट कौन सा बॉलर ले सकता है।

KKR vs SRH Today Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग में आज ईडन गार्डन पर मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला है। दोनों टीमों के पास कुछ बढ़िया गेंदबाज हैं जिनमें स्पिनर और पेसर दोनों के ही नाम शामिल है।
1. सुनील नरेन- आज के मुकाबले में सुनील नरेन अपनी टीम के घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हो सकते हैं। उन्होंने अभी तक 3 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं और उनका एवरेज केवल 14.8 का रहा है। वे काफी अनुभवी गेंदबाज है।
2. वरुण चक्रवर्ती- सुनील के जोड़ीदार वरुण चक्रवर्ती भी आज सबसे ज्यादा विकेट लेने की दावेदारी पेश करेंगे। उन्होंने भी तीन मैचों में अभी तक बढ़िया प्रदर्शन करते हुए मात्र 13.8 की औसत से 5 विकेट लिए हैं।
3. मयंक मारकंडे- सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से युवा स्पिनर मयंक मारकंडे पर नजरें रहेंगी जिन्होंने आईपीएल के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉप की बोलिंग की थी और 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
Recommended Video

ये भी पढ़ें, आज के मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन- KKR vs SRH: हैरी ब्रूक को करनी होगी वापसी, जेसन रॉय भी खेल सकते हैं मैच, आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन
4. उमरान मलिक आईपीएल में अभी तक अपना वह मैच ढूंढ रहे हैं जहां वे तीन चार विकेट ले पाएं और आज उनके सामने बढ़िया प्लेटफार्म तैयार है। मलिक ने पिछले मुकाबले में भी 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिए थे। वे अपनी रफ्तार से भारत के किसी भी मैदान पर कमाल कर सकते हैं।
KKR vs SRH Aaj Kaun Bowler Lega Sabse Jayda Wicket: आज के मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संभावित गेंदबाज- सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, मयंक मारकंडे और इमरान मलिक।
आज का मैच ईडन गार्डन मे शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं। लेकिन टीम फॉर्म के हिसाब से दोनों एक ही गाड़ी पर सवार हैं।












Click it and Unblock the Notifications