'अबे शादी कर ले तू भी...,' आशीष नेहरा ने फ्लाइट के अंदर फुल मस्ती के साथ मनाई शादी की सालगिरह, देखें Video
गुजरात टाइटंस की टीम ने कोच आशीष नेहरा की शादी की सालगिरह को फ्लाइट के अंदर पूरे जोश के साथ मनाया। नेहरा ने अपने चुटकुलों से इस खास मौके को और मजेदार बना दिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

IPL 2023, Gujarat Titans: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। जीटी ने जहां से पिछला मैच छोड़ा था एक बार फिर वहीं से शानदार आगाज किया है। राशिद खान और राहुल तेवतिया की जोड़ी के साथ टाइटंस ने आखिरी ओवर के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया, ये कारनामा टीम ने अपने पिछले सीजन में कई बार किया था। टाइटन्स आज, 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ने जा रही है।
टाइटन्स ने पूरे जश्न के साथ मनाई नेहरा की शादी की सालगिरह
अहमदाबाद से रवाना होने से पहले टाइटंस की टीम ने मुख्य कोच आशीष नेहरा की पत्नी रुश्मा के साथ उनकी शादी की सालगिरह को पूरे जोश के साथ मनाया। नेहरा ने 2 अप्रैल 2009 को रश्मा से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। ऐसे में टाइटंस ने केक काटकर इस खास मौके पर जमकर जश्न मनाया और नेहरा जोकि पहले से ही एंटरटेनर हैं उन्होंने कुछ चुटकुलों के साथ इस दिन को और मजेदार बना दिया।
नेहरा ने ऐसा क्या कह दिया कि खिलाड़ी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
एक और दिलचस्प बात ये है कि नेहरा की तरह टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी खास मौके को और मजेदार बनाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं, अपने इसी अंदाज में पांड्या ने 'हैप्पी एनिवर्सरी टू यू' के साथ इस जश्न की शुरुआत की। इसके समाप्त होने के बाद नेहरा ने तुरंत खिलाड़ियों में से एक की ओर टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'अबे शादी करले तू भी।' केक काटने के बाद नेहरा ने कहा कि 'हैप्पी वाइफ हैप्पी लाइफ 'सुखी पत्नी।' और एक बार फिर सभी जोरदार ठहाके लगाकर हंसने लगे।
इस मौके पर नेहरा काफी खुश नजर आए क्योंकि उनकी पत्नी खुश थीं। नेहरा ने माहौल को और मजेदार बनाने के लिए अपनी पत्नी से कहा कि वह केक का आनंद ले रही हैं, क्योंकि उन्हें इसके लिए पैसे नहीं देने हैं। इसके बाद एक बार फिर आसपास के सभी लोग हंस पड़े, इस पूरे जश्न का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। दरअसल, आज टाइटंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications