IPL 2023: आज DC और GT के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट, कैसी होगी प्लेइंग 11

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का सातवां मैच मंगलवार, 4 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होगा। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी

DC vs GT Match

IPL 2023, DC vs GT Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें मैच में आज, मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना होगा। गुजरात ने पिछले मुकाबले में चेन्नई को मात देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत कर दी है। वहीं, दिल्ली को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में अब अरुण जेटली स्टेडियम में डेविड वार्नर की दिल्ली के सामने हार्दिक पांड्या की गुजरात के विजयी अभियान को रोकने की चुनौती होगी।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज कांटे की टक्कर
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज एक रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से अपना पहला गेम हारने के बाद टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेचैन है। ऐसे में पिछली हार से सबक लेते हुए टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण खेल से पहले अपने लाइनअप में कुछ बदलाव कर सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान वार्नर गत चैंपियन के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं और वह किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेंगे।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती हैं और बल्लेबाज इस ट्रैक पर बल्लेबाजी का लुत्फ उठाते हैं, हालांकि, नई गेंद के बॉलर्स को पिच पर कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी पिच है। यहां चौके-छक्कों भी खूब देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर आईपीएल में कई बार टीमों ने 200 के पार स्कोर पहुंचा दिया है।

Delhi Weather Update: दिल्ली वेदर रिपोर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका जताई है।आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक पूरे दिल्ली और एनसीआर के आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की संभावित प्लेइंग 11
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ललित यादव, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग 11
हार्दिक पांड्या (कप्तान) शुभमन गिल, डीए मिलर, विजय शंकर, आर तेवतिया, रिद्धिमान साहा, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, जे लिटिल, एम शमी, यश दयाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+