अब CSK के फैंस धोनी-धोनी ही नहीं बल्कि जडेजा-जडेजा भी चिल्लाएंगे

चेन्नई (CSK) की जीत की पटकथा रवीन्द्र जडेजा ने लिखी। जडेजा के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने अपने क्रिकेट जीवन का एक नया इतिहास रचा। 41 साल के धोनी आज भी दुनिया के सबसे फुर्तीले विकेटकीपर हैं।

ravindra jadeja, mahendra singh dhoni

IPL 2023: अब सीएसके के फैन्स, धोनी ! धोनी के साथ-साथ जडेजा ! जडेजा भी चिल्लाएंगे। रवीन्द्र जडेजा ने आइपीएल फाइनल में जिस तरह से चेन्नई को चमत्कारी जीत दिलायी वह अद्भुत, अविश्वसनीय और ऐतिहासिक है। अब सीएसके के फैन्स जडेजा के भी दीवाने हो गये हैं।

फैन्स ही क्यों, खुद महेन्द्र सिंह धोनी उनके मुरीद हो गये हैं। जडेजा ने चेन्नई को हार के कगार से खींच कर जीत के सिंहासन पर बैठा दिया। हर्ष के इस अतिरेक ने सारे गिले-शिकवे मिटा दिये। जडेजा को अब चेन्नई के प्रशंसकों से कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि अब वे उनके दिलों में बस गये हैं।

रवीन्द्र जडेजा पहले भी विश्वस्तरीय खिलाड़ी थे और आज भी हैं। वे दुनिया के नम्बर एक टेस्ट ऑलराउंडर रहे हैं। वे क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में समान अधिकार से खेलने की क्षमता रखते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से धोनी और जडेजा के बीच अनबन की खबरों से विकट स्थिति पैदा हो गयी थी। लेकिन जीत की खुशी और भावनाओं के प्रवाह ने मन के सारे मैल धो दिये। वर्ना धोनी, जडेजा को यूं गोद में न उठाते।

धोनी का कारनामा, 0.12 सेकेंड में स्टंपिंग
चेन्नई की जीत की पटकथा रवीन्द्र जडेजा ने लिखी। जडेजा के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने अपने क्रिकेट जीवन का एक नया इतिहास रचा। 41 साल के धोनी आज भी दुनिया के सबसे फुर्तीले विकेटकीपर हैं। जडेजा ने छठी गेंद ऑफ स्टंप के आसपास प्लैट लेंथ पर डाली।

शुभमन गिल क्रीज से निकल कर उस पर ड्राइव लगाने गये। लेकिन गेंद की लंबाई कम थी। इसलिए उन्होंने खुद को खींच कर गेंद पर प्रहार करने की कोशिश की। लेकिन बल्ले की गेंद से मुलाकात हुई। गेंद धोनी के दस्ताने में समा गयी जो विकेट से बिल्कुल चिपक कर खड़े थे। धोनी ने मात्र 0.12 सेकेंड के रिएक्शन टाइम के साथ गिल की गिल्लियां बिखेर दीं। इतनी तेज स्टंपिंग देख कर दर्शक और विशेषज्ञ हैरान रह गये।

41 साल के धोनी आज भी विकेट के पीछे पहले की तरह बिजलियां गिरा रहे हैं। ऐसे में कौन कहेगा कि धोनी को संन्यास लेना चाहिए? धोनी यह कारनामा इसलिए कर सके क्यों जडेजा ने इतनी खूबसूरत गेंद फेंकी थी।

जडेजा के 20 विकेट
जडेजा ने आइपीएल 2023 के 16 मैचों में 20 विकेट लिये हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने छोटी पारियां ही खेंली लेकिन वे टीम के लिए बहुत उपयोगी रहीं। फाइनल में उन्होंने 6 गेंदों पर 15 रन बनाये जो मैच जिताऊ पारी साबित हुई। उन्होंने पिछली पांच पारियों में 22, नाबाद 20, 20, 21 और 12 रन बनाये थे। अब बात करते हैं उनके फाइनल में बल्लेबाजी की। जब धोनी आउट हुए तब चेन्नई की पारी में केवल 13 गेंदें बाकी थीं।

पिछली 13 गेंदों पर चेन्नई की तरफ से एक भी चौका नहीं लगा था। 13वें ओवर में दो विकेट गिर गये थे। सिंगल और डबल से ही स्कोर आगे बढ़ रहा था। नतीजा ये हुआ कि जीत के लिए अंतिम दो गेंदों पर 10 बनाने की नौबत आ गयी। हर हाल में अब एक छक्का और एक चौका मारना ही था। ऊपर से फाइनल मैच का दबाव था।

अंतिम दो गेंदों पर मोहित लेंथ में चूके
अंतिम ओवर यानी 15वें ओवर में मोहित शर्मा ने चार बेहतरीन यॉर्कर डाल कर चेन्नई की जान हलक में अटका दी थी। चार गेंदों पर सिर्फ 3 रन बने थे। मोहित शर्मा की गेंदबाजी देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि उनके बाकी की दो गेंदों पर चौका या छक्का लगाना मुमकिन नहीं। लेकिन क्रिकेट में आगे क्या होगा, ये कोई नहीं बता सकता। एक वक्त पर जो चीज मुश्किल लग रही होती है वह अगले ही पल आसान हो जाती है।

शायद इसी नाम का क्रिकेट है। ये किसने सोचा था कि चार सटीक यॉर्कर फेंकने वाले मोहित अंतिम दो गेदों पर नियंत्रण खो देंगे।

जडेजा ने अनहोनी को होनी कर दिया
पांचवीं गेंद फेंकते समय मोहित लेंथ में चूक गये। गेंद यॉर्कर लेंथ से पहले टप्पा खा गयी जिस पर जडेजा ने लौंग ऑन की तरफ छक्का जड़ दिया। जडेजा ने पहले सोच लिया था कि मोहित स्लोअर फेंक रहे हैं इसलिए अब सामने की तरफ ही हिट लगानी है। मोहित अंतिम गेंद पर लेंथ में चूक गये। यॉर्कर फेंकने के चक्कर में उन्होंने लेग स्टंप लो फुलटॉस फेंक दी। जडेजा ने इस गेंद को फाइन लेग की तरफ ग्लांस कर चौका बटोर लिया और चेन्नई को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 Final: चेन्नई की जीत पर खुशी से झूम उठे विक्की कौशल और सारा अली, रिएक्शन वायरल

जडेजा ने कहा था, चेन्नई के फैंस उनके आउट होने का इंतजार करते रहते हैं ताकि धोनी बैटिंग के लिए आ सकें। लेकिन किस्मत की बात देखिए फाइनल में धोनी पहले आउट हो गये और जडेजा उनके बाद बैटिंग करने आये। फिर तो जो हुआ अब वह इतिहास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+