IPL 2023 Final: चेन्नई की जीत पर खुशी से झूम उठे विक्की कौशल और सारा अली, रिएक्शन हुए वायरल
चेन्नई (CSK) ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड स्टार्स विक्की कौशल और सारा अली खान भी पहुंचे। सीएसके की जीत के बाद दोनों के रिएक्शन जमकर वायरल हो रहे हैं।

IPL 2023 Final: आईपीएल का 16वां सीजन समाप्त हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2023 का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड स्टार्स विक्की कौशल और सारा अली खान भी पहुंचे। सीएसके की जीत के बाद दोनों के रिएक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बारिश के बाद भी डटे रहे विक्की और सारा
दरअसल, विक्की कौशल और सारा अली खान अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन करने के लिए जीटी बनाम सीएसके का फाइनल देखने पहुंचे। गुजरात की पारी के बाद, जब सीएसके की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी, लेकिन फाइनल को लेकर दोनों एक्टर्स की दीवानगी का खास नजारा ये भी देखने को मिला की बारिश के बाद भी उन्होंने पूरा मैच देखा।
चेन्नई को सपोर्ट करते नजर आए दोनों स्टार्स
इस पूरे मुकाबले में दोनों एक्टर्स ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम का खुलकर समर्थन किया। दोनों ने इस मैच का जमकर आनंद उठाया। मैच के दौरान कई ऐसे वीडियो वायरल हुए जिनमें सारा और विक्की स्टैंड में बैठकर खिलाड़ियों को चीयर्स करते नजर आ रहे हैं।
चेन्नई के फैंस की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब बारिश के कारण रुका मैच एक बार फिर से स्टार्ट हुआ, हालांकि, इसके बाद धोनी की टीम को 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट मिला था। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने आतिशी पारी का प्रदर्शन किया, दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी देखने को मिली।
चेन्नई सुपर किंग्स को लास्ट ओवर में जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी, फैंस के चहरे पर कुछ निराशा जरूर थी, लेकिन वे उत्साहित थे। इस दौरान आखिरी ओवर की चार गेंदों पर तीन रन ही बन सके, लेकिन पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा ने शानदार शॉट खेला, और बॉल को छक्के के लिए सीधा बाउंड्री पार भेज दिया। इस दौरान भी विक्की और सारा के रिएक्शन देखने लायक थे।
इसके बाद जब आखिरी गेंद पर जडेजा ने चौका लगाकर धोनी को पांचवी ट्रॉफी का विजेता बनाया तो नजारा देखने लायक था। पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नरों से गूंज उठा। स्टेडियम में मौजूद विक्की और सारा भी खूशी से झूम उठे।चेन्नई ने फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications