CSK vs GT IPL 2023 में सबसे बेहतरीन 'टक्कर'! कैप्टन हार्दिक मायूस नहीं, सचिन-सहवाग जैसे दिग्गजों ने क्या कहा?
इस साल का आईपीएल फाइनल यानी, CSK vs GT IPL 2023 में सबसे बेहतरीन 'टक्कर' साबित हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग 48 घंटे बाद चैंपियन का नाम पता लगा। कैप्टन हार्दिक भी मायूस नहीं हुए। सचिन-सहवाग जैसे दिग्गज क्या बोले? जानिए

CSK vs GT IPL 2023 में सबसे बेहतरीन 'टक्कर' साबित हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि शेड्यूल के मुताबिक शुरुआत भले ही दोनों टीमों के मुकाबले से हुई, लेकिन क्वालिफायर मुकाबले से पहले किसी को नहीं पता था कि फाइनल मैच भी इन्हीं दोनों के बीच होगा।
आईपीएल 2023 का फाइनल इसलिए भी खास रहा क्योंकि हारने के बावजूद कैप्टन हार्दिक पांड्या मायूस नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं, शायद नियति को भी ऐसा ही मंजूर था। धोनी उनसे कई मायने में बेहतर रहे होंगे।
48 घंटों की उथल-पुथल, बीच मुकाबले में बारिश जैसे हालात के बावजूद आईपीएल फाइनल पूरा हुआ। गुजरात की धुआंधार बैटिंग के बाद मैच डीएल मेथड के कारण केवल 15 ओवरों का बचा, लेकिन चेन्नई की टीम ने हार नहीं मानी।
गुजरात के बॉल मोहित शर्मा ने भी भरपूर कोशिश की, लेकिन अंत में जडेजा की करिश्माई बल्लेबाजी बीस साबित हुई और चेन्नई ने पांचवीं बार चैंपियन का टाइटल जीता। इस ऐतिहासिक मुकाबले का सचिन-सहवाग-कोहली जैसे दिग्गजों ने भी भरपूर आनंद लिया। जानिए किसने क्या कहा?
सीएम ने येलो आर्मी को जीत की बधाई दी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, सीएसके की येलो ब्रिगेड को उनकी 5वीं आईपीएल ट्रॉफी के लिए बधाई। हर स्थिति के लिए एक योजना के लिए एमएस धोनी की बधाई!
जडेजा ने दिलाई यादगार जीत
स्टालिन ने आईपीएल 2023 के फाइनल को अपने सबसे अच्छे रूप में क्रिकेट करार दिया। उन्होंने कहा, जडेजा ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए सीएसके को यादगार और ऐतिहासिक जीत दिलाई।
जडेजा की जादुई पारी पर कोहली का रिएक्शन
कोहली फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियों के सिललिसे में लंदन में हैं। उन्होंने टीवी पर IPL फाइनल का मजा लिया। चेन्नई की जीत के बाद धोनी को स्पेशल मेंशन के साथ टैग कर इंस्टा पोस्ट में कोहली ने कहा कि जडेजा ने वाकई जादुई पारी खेली।
नीचे देखिए CSK vs GT फाइनल मैच पर प्रतिक्रियाएं
क्रिकेट के वेटरंस के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल का भरपूर लुत्फ उठाया। युवा एक्टर्स विक्की कौशल और सारा अली खान ने स्टेडियम से विनिंग मोमेंट की वीडियो ट्वीट कर अपने इमोशंस का इजहार किया।
बदले तेरे माही, दुनिया किसे चाहिए
लाखों करोड़ों लोगों को सिल्वर स्क्रीन पर अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता विक्की कौशल रियल लाइफ में धोनी के फैन हैं। उन्होंने इंस्टा पोस्च में लिखा, बदेले तेरे माही लेके, जो कोई सारी दुनिया भी दे दे अगर, दुनिया किसे चाहिए।
बॉलीवुड पर क्रिकेट का खुमार
इन सितारों के अलावा अभिषेक बच्चन, अथिया शेट्टी, कार्तिक आर्यन, रितेश देशमुख समेत तमाम क्रिकेट प्रेमियों ने भी अपनी भावनाओं का इजहार किया। जानिए, CSK vs GT IPL Finals पर बॉलीवुड में कौन क्या बोला?
नीचे देखिए फिल्मी सितारों के रिएक्शंस
इसे भी पढ़ें- IPL 2023: धोनी ने कर दिया संन्यास को लेकर बड़ा ऐलान, हैरान करने वाली प्रतिक्रिया
Download











Click it and Unblock the Notifications