GT vs CSK: मैच से पहले झमाझम बारिश देख मायूस हुए फैंस, सोशल मीडिया पर बयां कर रहे हैं दर्द

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Final Toss Updates: आईपीएल फाइनल में बारिश के कारण टॉस अपने समय पर नहीं हो सका है। बारिश के कारण फैंस में भी मायूसी देखी जा रही है।

IPL 2023

CSK vs GT, Final, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तेज बारिश के कारण टॉस समय से नहीं हो सका। चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस मैच को देखने के लिए दू-दूर से क्रिकेट फैंस नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा करोड़ों फैंस टीवी और मोबाइल पर नजरें बनाए हुए हैं।

बारिश ने डाला खलल: चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच में बारिश विलेन बनकर सामने आई है। बारिश के कारण मैच का टॉस सात बजे नहीं हो पाया। टॉस को लेकर कोई अपडेट भी फैंस को नहीं दिया गया। सोशल मीडिया पर फैंस बारिश होने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वह लगातार पोस्ट कर अपना दुख प्रकट कर रहे हैं।

फैंस हुए निराश: फैंस इस फाइनल मैच का इंतजार बड़ी उत्सुकता से कर रहे हैं। स्टेडियम में भी दिन से ही फैंस ने आना शुरू कर दिया। स्टेडियम के बाहर अभी भी बड़ी तादाद में फैंस मौजूद हैं। लेकिन बारिश ने फैंस की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। बारिश के कारण मुकाबले के ओवर में कटौती की जाती है।

सोशल मीडिया पर मायूस फैंस: फाइनल मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस ट्वीट कर रहे हैं। फैंस ट्वीट कर अपना दुख प्रकट कर रहे हैं। इस मैदान पर जब गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 खेला गया था तब भी बारिश के कारण मैच को देरी से शुरू किया गया था। अब फाइनल में भी मुकाबले का देरी से शुरू होना लगभग तय माना जा रहा है।

बारिश नहीं रुकी तो क्या होगा: बारिश रुकने का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 9:40 तक अगर बारिश रुक जाती है तो फिर पूरे 20 ओवर का मैच खेला जाएगा। रात के 11 बजकर 56 मिनट तक अगर ग्राउंड खेलने लायक होता है तो फिर दोनों टीमों के बीच 5-5 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल मैच आखिर कितने ओवर का होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+