IPL 2023: 'सूर्या से सीखो कि 200 रन कैसे चेज करते हैं,' पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की युवाओं को नसीहत

सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेले गए मुकाबले में धमाका किया था। उन्होंने मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट जमाए।

Suryakumar Yadav

IPL 2023, Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी बार 200 से ज्यादा रनों का स्कोर चेज कर दिया। इस सीजन मुंबई इंडियंस के अलावा 200 का स्कोर अन्य कोई टीम नहीं कर पाई है। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए दोनों ही बार सूर्यकुमार यादव का बल्ला चला, यह दिलचस्प चीज देखने को मिली।

सूर्या ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान 66 रन की धुआंधार पारी खेली और मुंबई को इस सीजन की पांचवीं जीत दिला दी। अन्य टीमों के लिए अब खतरा हो सकता है क्योंकि मुंबई इंडियंस की बैटिंग लाइनअप काफी धमाकेदार दिखाई दे रही है।

सुरेश रैना का मानना है कि युवा खिलाड़ियों को सूर्या से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह वह शॉट जड़ रहे थे, उनको पता था कि गेंद कहां आने वाली है। सूर्या के अंदर आत्मविश्वास झलक रहा था। वह 200 रन के लिए इंटेंट के साथ खेलते हैं। आपका दिमाग इंटेंट से भी ज्यादा गेम के बारे में जानकारी को लेकर दौड़ना चाहिए। सूर्यकुमार डायमेंशन को अच्छी तरह जानते हैं।

रैना ने कहा कि बीच में सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किल समय आया था। वर्ल्ड के बेस्ट खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में ही खेलते हैं। मुश्किल समय में भी उनके चेहरे से इसका पता नहीं चला। वह कड़ी मेहनत करते चले गए और जब ड्रेसिंग रूम भी उनके जैसा प्रदर्शन देखता है तो अन्य खिलाड़ियों को भी मोटिवेशन मिलता है।

सुरेश रैना ने सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए कहा कि हर युवा खिलाड़ी को सूर्यकुमार यादव से यह सीखना चाहिए कि किस तरह से 200 रनों के स्कोर का लक्ष्य हासिल किया जाता है। उनके रेंज में काफी सारे शॉट होते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस ने 9 मैच खेलकर पांच जीत दर्ज की है। 10 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस की टीम तालिका में अब छठे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस लय हासिल कर चुकी है और उनका लक्ष्य प्लेऑफ़ का टिकट हासिल करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+