IPL 2023 Drone Show: ओपनिंग सेरेमनी से पहले दिखे 'ड्रोन शो' के अद्भुत नजारे- VIDEO
IPL Opening Ceremony Drone Show: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मैदान के ऊपर इस ड्रोन शो के नजारे बड़े अद्भुत नजर आ रहे हैं जिसके लिए बीसीसीआई ने 1500 के करीब ड्रोन लगाए हैं जो LED लाइट्स के जरिए कई शेप में रंग बिखेर रहे हैं।

आईपीएल 2023 के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में काफी बड़ी ओपनिंग सेरेमनी रखी गई है जो आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले होगी। इस दौरान मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां परफॉर्मेंस देंगी तो वहीं बीसीसीआई की ओर से अलग ही लेवल का ड्रोन शो अपने आप में एक नया अजूबा दिखाई दे रहा है। बीसीसीआई ने इस सेरेमनी को बहुत बड़े इवेंट में तब्दील करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।
भव्य ड्रोन शो-
दरअसल आईपीएल 2018 में आखिरी बार ओपनिंग सेरेमनी हुई थी क्योंकि इसके बाद 2019 सीजन का ओपनिंग प्रोग्राम पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में कैंसिल किया गया और उसके बाद तो दुनिया में कोरोना फैल हीगया था। ऐसे में बीसीसीआई आज की ओपनिंग सेरेमनी को भव्य बनाने के लिए एक स्टेप और आगे बढ़ गया है और उसने अपने ड्रो शो की ऐसी झलक दिखाई है जिसकी वीडियो काफी वायरल होने लगी है।
IPL 2023 Drone Show Video
वीडियो देखेंगे तो पता नहीं लगेगा कि आसमान में कोई ड्रोन मौजूद हैं। ये ड्रोन एलईडी लाइट्स के जरिए कई तरह की रंगारंग शेप ले सकते हैं। आप मैदान के ऊपर उभरे हुए सीएसके के लोगों को देख ही सकते हैं। साथ ही आईपीएल की आईकॉनिक ट्रॉफी को भी देख सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 1500 के करीब ड्रोन ओपनिंग सेरेमनी में इस्तेमाल किए जाएंगे जो आईपीएल के 15 साल के इतिहास में अभी तक नहीं देखे गए। इनमें लगी एलईडी लाइट से लाइट शो के नजारे अद्भुत नजर आ रहे हैं।
पिछले 2 दिनों से ड्रो शो की प्रैक्टिस की जा रही है। 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी में आप बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह को गाते हुए सुनेंगे। टाइगर श्रॉफ के अलावा रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया जैसी अदाकाराएं ग्रांड सेरेमनी में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। सेरेमनी के बाद चार बार के चैंपियन सीएसके और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस का मुकाबला होगा। इस बार आईपीएल में टॉस के नियम बदले हुए दिखाई देंगे और इम्पैक्ट प्लेयर को भी पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications