IPL 2023: अरिजीत सिंह की आवाज से गूंजेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, दिखेगा रश्मिका मंदाना-तमन्ना भाटिया का जलवा
IPL 2023: आज शाम 6 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। इस सेरेमनी में कई सेलेब्स अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल) का सेलिब्रेशन आज से शुरू होने वाला है। क्रिकेट प्रेमी बड़ी ही बेसब्री से इस सेलिब्रेशन का इंतजार करते हैं। आज 31 मार्च को पहला मैच गुजरात के अहमदाबाद के नेरंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। हालांकि मैच शुरू होने से पहले इस स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपना जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगे। एक तरफ जहां बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज से आज शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम गूंज उठेगा। वहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया भी अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से शाम को रंगीन बनाती नजर आएंगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ और टाइगर श्रॉफ भी स्टेज पर आग लगाते नजर आएंगे।
आईपीएल में इन सेलेब्स का लगेगा तड़का
आपको बता दें कि आईपीएल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में तमन्ना भाटिया स्टेज पर रिहर्सल करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह अपना एक्सपीरियंस और एक्साइटमेंट भी लोगों को बताती नजर आ रही हैं। वीडियो में रश्मिका मंदाना भी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दोनों ने बताया कि एमएस धोनी और विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर्स हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
डांस का वीडियो हो रहा है वायरल
जानकारी के अनुसार आईपीएल का पहला मैच आज शाम को 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले ही शाम 6 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी।
आखिरी बार साल 2018 में हुई थी ओपनिंग सेरेमनी
आपको बता दें कि साल 2018 में आखिरी बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी हुई थी। इसके बाद 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया था। उसके बाद साल 2020 में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के कारण आईपीएल ही रद्द कर दिया गया था। अब 4 साल बाद एक बार फिर से आईपीएल की धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications