PM Modi Paris Visit: 'भारत दुनिया का भविष्य तय कर रहा है', पेरिस में पीएम मोदी ने बताया स्पेस मिशन का विजन

PM Modi Paris Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 18 जून को फ्रांस के पेरिस पहुंचे, जहां उनका भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले पीएम मोदी फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे, जिसमें भारत को विशेष आमंत्रित देश के रूप में बुलाया गया था।

पेरिस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की तेजी से बढ़ती ताकत, तकनीकी प्रगति, अंतरिक्ष कार्यक्रम, डिजिटल क्रांति और भारत-फ्रांस संबंधों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि आज का भारत सिर्फ भविष्य की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि दुनिया के भविष्य को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

pm-modi-paris-visit-2026

अब सिर्फ व्यापार नहीं, 'भरोसा' सबसे जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत और फ्रांस की मजबूत होती पार्टनरशिप पर जोर देते हुए कहा कि बदलते समय में अब देशों के बीच के रिश्ते सिर्फ व्यापार (Trade) तक सीमित नहीं रह गए हैं।

"एक समय था जब देशों के बीच के रिश्ते सिर्फ व्यापार से तय होते थे। लेकिन आज के दौर में व्यापार के साथ-साथ 'भरोसा' (Trust) भी उतना ही जरूरी हो गया है। आज दुनिया का हर देश एक सुरक्षित सप्लाई चेन और एक ऐसा भरोसेमंद साथी चाहता है, जिस पर वह आंख बंद करके विश्वास कर सके। भारत आज दुनिया के लिए वही भरोसेमंद पार्टनर बनकर उभरा है।"

अंतरिक्ष में भारत की लंबी छलांग: अब अपना स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी

पीएम मोदी ने भारत के स्पेस प्रोग्राम के बारे में बताते हुए देश के वैज्ञानिकों और देशवासियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग को दुनिया ने एक चमत्कार की तरह देखा। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान हमारी मंजिल नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत थी। भारत अब अपने मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' की तैयारी में जुटा है और बहुत जल्द अंतरिक्ष में भारत का अपना खुद का 'स्पेस स्टेशन' भी होगा।

Aman Sanger Net Worth: एलन मस्क के 60 अरब डॉलर की डील से अरबपति, कितने अमीर हैं 'कर्सर' के को फाउंडर अमन संगर
Aman Sanger Net Worth: एलन मस्क के 60 अरब डॉलर की डील से अरबपति, कितने अमीर हैं 'कर्सर' के को फाउंडर अमन संगर

बदलाव का श्रेय मोदी को नहीं, भारत की जनता को

देश में हो रहे बड़े बदलावों और विकास की रफ्तार का क्रेडिट (श्रेय) प्रधानमंत्री ने खुद लेने के बजाय देश की जनता को दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "जो कभी सिर्फ एक सपना लगता था, वो आज हकीकत है। जो कभी नामुमकिन लगता था, वो आज मुमकिन हो चुका है। और इस बदलाव के पीछे की सबसे बड़ी ताकत मोदी नहीं है, बल्कि भारत के लोग हैं। जब देश का हर नागरिक एक साथ आगे बढ़ता है, तो पूरा देश आगे बढ़ता है।" उन्होंने आगे कहा कि आज से 50 या 100 साल बाद जब इतिहासकार इस कालखंड का आकलन करेंगे, तो वो लिखेंगे कि यह दौर भारत के लोगों की आकांक्षाओं (Aspirations) का दौर था।

डिजिटल और बैंकिंग क्रांति: एक क्लिक पर हो रहे हैं काम

भारत में आई डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि कैसे देश में पहचान को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है, जिसमें 85 करोड़ से ज्यादा आधार आईडी (Aadhaar IDs) का बड़ा योगदान है।

डिजिटल हेल्थ आईडी (Digital Health ID): पीएम मोदी ने बताया कि देश के लगभग 90 करोड़ लोगों को यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी दी जा चुकी है। इससे मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे और देश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद आसान और प्रभावी हो जाएंगी।

स्मार्ट बैंकिंग: पिछले कुछ सालों में बैंकिंग सेक्टर का कायाकल्प हो चुका है। आज देश के आम नागरिकों को बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि मोबाइल फोन पर एक क्लिक करते ही बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।

"पेरिस रोशनी, विचारों और इनोवेशन का शहर है": PM Modi

पीएम मोदी ने पेरिस की तारीफ करते हुए इसे रोशनी, रंगों, नए विचारों और इनोवेशन का शहर बताया। उन्होंने कहा कि पेरिस की इस जीवंतता में भारत के अलग-अलग कोनों से आए लोगों ने अपने रंग भर दिए हैं। चाहे तमिल हों, पंजाबी हों, गुजराती हों, मराठी हों या बंगाली भारत के हर राज्य की झलक आज पेरिस में देखने को मिलती है। प्रवासी भारतीय विदेशों में भारत की 'विविधता में एकता' की सबसे खूबसूरत मिसाल हैं।

पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की उपलब्धियों, डिजिटल क्रांति, अंतरिक्ष मिशनों और वैश्विक भूमिका पर जोर दिया। पेरिस में उनका यह संबोधन भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और वैश्विक प्रभाव का एक और उदाहरण माना जा रहा है।

PM Modi Slovakia Visit: डिफेंस, AI से लेकर स्पेस तक! भारत और स्लोवाकिया के बीच किन समझौते पर मुहर?
PM Modi Slovakia Visit: डिफेंस, AI से लेकर स्पेस तक! भारत और स्लोवाकिया के बीच किन समझौते पर मुहर?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+