DC vs KKR: दिल्ली-केकेआर के बीच मैच होगा या नहीं? बारिश की वजह से टॉस में देरी
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders toss updates: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश आईपीएल के 16वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी।

DC vs KKR, 28th Match, Indian Premier League 2023: अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश होने के कारण दिल्ली और केकेआर के बीच होने वाला मुकाबला अब तक शुरू नहीं हो सका है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच बेहद जरूरी है, लेकिन दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिस कारण टॉस नहीं हो सका है।
करो या मरो का मैच: केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का यह मैच करो या मरो का हो सकता है। दिल्ली इस सीजन में अभी तक पांचों मैच गंवा चुकी है। दिल्ली की टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। दिल्ली के लिए सबसे बड़ी परेशानी टीम की बल्लेबाजी रही है। टीम के अधिकतर बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे हैं।
वॉर्नर का स्ट्राइक रेट रहा है कम: दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया है। लेकिन इस दौरान डेविड वॉर्नर का स्ट्राइक रेट काफी कम रहा है। वॉर्नर ने पांच मैचों में 228 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 116 का रहा है। वॉर्नर को अपने स्ट्राइक रेट में सुधार करना होगा।
राणा और रिंकू पर रहेगी नजर: केकेआर के कप्तान नीतीश राणा और रिंकू सिंह पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। इन दोनों का ही रिकॉर्ड अरुण जेटली स्टेडियम में शानदार रहा है। घरेलू मुकाबलों में नीतीश राणा दिल्ली का ही प्रतिनिधत्व करते हैं। लिहाजा अरुण जेटली स्टेडियम से वह भली भांति परिचित होंगे।
फॉर्म में वेंकटेश अय्यर: केकेआर के लिए अच्छी बात यह है कि वेंकटेश अय्यर के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। कटेश ने मुंबई के खिलाफ 104 रन बनाए थे और गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने 83 रन की पारी खेली थी। दिल्ली के खिलाफ भी उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।
ऐसा है रिकॉर्ड: आईपीएल में दिल्ली और कोलकाता के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं जिनमें कोलकाता ने 16 और दिल्ली ने 14 मुकाबले जीते हैं। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर किया जाएगा। जबकि जियो सिनेमा एप पर मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे, मुस्तफिजूर रहमान।
कोलकाता नाइटराइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमनुल्लाह गुरबाज/जेसन रॉय, एन जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications