DC vs CSK: चोट से परेशान हैं धोनी, दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले कोच का बड़ा बयान
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की टीम शनिवार को हर हाल में जीत हासिल कर प्लेऑफ में एंट्री पाना चाहेगी।

DC vs CSK, 67th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक जबरदस्त मुकाबला होना है। दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलेगी। ऐसे में दिल्ली कोशिश आखिरी मैच को जीतकर आईपीएल का सफर खत्म करना चाहेगी।
धोनी ने किया है कमाल: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 41 साल की उम्र में भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछली बार दिल्ली के खिलाफ धोनी ने अंत के ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी कर टीम को एक मजबूत टोटल तक पहुंचाने का काम किया था। शनिवार को होने वाले इस मैच में भी धोनी के बल्ले से बड़े रनों की उम्मीद होगी।
कोच माइक हसी ने कही यह बात: दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। माइक हसी के मुताबिक धोनी कम से कम गेंदों का सामना करना चाहते हैं। यही वजह है कि वह इतने नीचे बल्लेबाजी करने के लिए उतर रहे हैं।
घुटने की चोट से जूझ रहे माही: धोनी पूरे आईपीएल में घुटने की चोट से जूझते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से वह टीम के लिए शानदार काम करते रहे हैं। वह आखिरी कुछ ओवर में ही उतरना चाहते हैं । उनका घुटना सौ फीसदी फिट नहीं है और वह इसी वजह से ज्यादा देर तक बल्लबाजी नहीं करना चाहते हैं।
दिल्ली का आखिरी मैच: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आखिरी लीग मैच से पहले माइक हसी ने कहा कि धोनी के पास रेस्ट करने का विकल्प था। लेकिन वह हर मैच में टीम का हिस्सा बनना चाहते थे। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में धोनी विकेटों के बीच दौड़ में जूझते नजर आए। इसके बाद वह घुटने पर आइस पैक लगाते हुए भी दिखाई दिए।
संन्यास को लेकर कही यह बात: आईपीएल से धोनी के संन्यास को लेकर माइक हसी ने कहा कि धोनी आने वाले पांच सालों तक और क्रिकेट खेल सकते हैं। जब तक उसे खेल का मजा आ रहा है और वह टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्हें अंत के ओवरों में छक्का लगाने में मजा आता है।












Click it and Unblock the Notifications