CSK vs RR: चेपॉक स्टेडियम में कांटे का मुकाबला, ऐसी हो सकती है चेन्नई-राजस्थान की प्लेइंग 11
CSK vs RR Probable Playing 11: राजस्थान रॉयल्स के पास इन फॉर्म बल्लेबाजों की भरमार है। चेन्नई सुपर किंग्स भी इस मामले में कम नहीं है।

CSK बनाम RR प्लेइंग 11: आज के आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों का प्रयास रहेगा कि जीत दर्ज करते हुए अपने अंकों की संख्या में वृद्धि की जाए। दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम के दो अंक और बढ़ जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए मुकाबला आसान कभी नहीं होने वाला है। हालांकि रॉयल्स ने अब तक खेले गए मैचों में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है।
ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे के बाद चेन्नई के पास अब अजिंक्य रहाणे के रूप में एक और तूफानी बल्लेबाज है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपने बल्ले से आग बरसाई थी। धोनी और जडेजा भी टीम की बल्लेबाजी में चार चाँद लगाने का काम कर सकते हैं। कुल मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है।
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के पास भी इन फॉर्म बल्लेबाजों के फ़ौज है। ओपनिंग स्लॉट में ही जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं। दोनों फॉर्म में हैं। उनके बाद संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल हैं। जुरेल ने प्रभावित करने वाली बैटिंग की है। वह तेज भी खेलते हैं। शिमरोन हेटमायर और रियान प्राग भी तूफानी बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। देखा जाए तो चेन्नई और राजस्थान दोनों की संतुलित बल्लेबाजी है।
गेंदबाजी में चेन्नई के पास हैंगरगेकर और माहीश तीक्ष्णा और तुषार देशपांडे हैं। दूसरी तरफ रॉयल्स के पास अश्विन, चहल, ट्रेंट बोल्ट और जेसल होल्डर हैं। यहां भी मुकाबला कांटे का लग रहा है। मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद की जा सकती है।
CSK बनाम RR, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
Chennai Super Kings
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मिचेल सैंटनर, राजवर्धन हैंगरगेकर, माहीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे।
Rajasthan Royals
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, मुरुगन अश्विन।












Click it and Unblock the Notifications