CSK vs RR: 3 बल्लेबाज आज करेंगे रनों की बारिश, गेंदबाजों की उधेड़ देंगे बखिया
CSK vs RR Match Prediction: राजस्थान और चेन्नई के पास धाकड़ बल्लेबाज हैं, ये तीन खिलाड़ी टॉप स्कोरर हो सकते हैं।

CSK vs RR Top Batters Prediction: बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इस सीजन के 17वें मुकाबले में रनों की झड़ी देखने को मिल सकती है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाजों की खेप है। ऐसे में फैन्स का मनोरंजन होने की उम्मीद है। चेन्नई की पिच भी बल्लेबाजों का साथ देती है। ऐसे में माना जा सकता है कि कुछ बल्लेबाजों के बैट आग उगलेंगे और गेंदबाजों की जमकर धुनाई होने की संभावना है। इस लेख में तीन ऐसे बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है जो इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन ठोक सकते हैं।
जो बटलर
राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपन करने वाले जोस बटलर अपने दिन किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इस आईपीएल में अब तक खेले गए तीन मैचों में उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है। जोस बटलर ने 3 मैचों में कुल 152 रन बनाये हैं। उनका स्ट्राइक रेट 181 का है और 79 रन सर्वाधिक स्कोर है। टॉप छह बल्लेबाजों में वह शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोल सकता है और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन अब तक किसी ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है, तो वह ऋतुराज गायकवाड़ हैं। गायकवाड़ ने 3 मैचों में कुल 189 रन जड़े हैं। वह टॉप 3 बल्लेबाजों में शामिल हैं। गायकवाड़ ने ये रन 162 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 92 रन है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी उनके बल्ले से तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में ऋतुराज सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज हो सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर बल्लेबाज ने तूफानी प्रदर्शन किया है और जबदस्त फॉर्म भी दर्शाई है। उन्होंने 3 मैचों में कुल 125 रन बनाये हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 60 रन हैं। जायसवाल ने ये रन 164 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाये हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में यशस्वी जायसवाल का बल्ला चलने की उम्मीद की जा सकती है। वह सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज भी हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications