IPL 2023: रुतुराज के बाद धोनी ने किया धमाका, चेन्नई ने बनाया 217 रनों का स्कोर
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया।

CSK vs LSG Match Score: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। लगातार दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जमाया। उनके अलावा डेवोन कॉनवे ने भी शानदार बल्लेबाजी की।
टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि यह फैसला गलत साबित हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नई गेंद पर जमकर रन बनाये। दोनों ने शतकीय भागीदारी करते हुए 110 रन जोड़े। गायकवाड़ ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी जड़ी। वह 25 गेंदों में अर्धशतक जमाने में सफल रहे। गायकवाड़ 31 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे दुर्भाग्यशाली रहे और 47 के निजी स्कोर पर चलते बने। शिवम दुबे ने 27 और मोईन अली ने 19 रनों की पारी खेली।
अंत में अम्बाती रायडू और धोनी ने धाकड़ बैटिंग की। धोनी ने आते ही लगातार दो छक्के जड़े और तीसरी गेंद पर आउट हो गए। चेन्नई ने 7 विकेट पर 217 रन बनाये। रायडू ने 14 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाये। लखनऊ के लिए मार्क वुड ने 3 विकेट झटके। रवि बिश्नोई 3 विकेट झटके।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर।












Click it and Unblock the Notifications