CSK vs LSG Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL मैच कौन जीतेगा?

चेन्नई पहले से ही एक मुकाबला हार चुकी है, ऐसे में अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ टीम मैदान में उतरेगी। पिछली हार से सबक लेते हुए सीएसके अब नई रणनीति के साथ एलएसजी का सामना करेगी।

CSK vs LSG

CSK vs LSG Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स सोमवार यानी आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल करने का लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स (GT) से मिली हार से सबक लेते हुए अब नई रणनीति के साथ एलएसजी का सामना करेगी। सीएसके आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भिड़ेगी। सीएसके आज के मुकाबले में मजबूत साबित हो सकती हैं, क्योंकि चेपॉक में टीम ने 56 में से 40 मैच में जीत दर्ज की है।

आज आमने-सामने होंगे एमएस धोनी और केएल राहुल
पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का (LSG) कॉन्फिडेंस हाई हो चुका है, ऐसे में अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेलेगी। दूसरी ओर एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम को सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में दोनों ही टीमें किसी भी किमती पर मुकाबला जीतने की तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी।

सीएसके को गेंदबाजी पर देना होगा ध्यान
आज के मुकाबले में अगर सीएसके की गेंदबाजी लय में रहती है, तो मैच जीतना उतना मुश्किल नहीं होगा, पिछले मैच में टीम की गेंदबाजी कमजोर दिखी थी, जिसका खामियाजा मैच गंवाकर टीम को भुगतना पड़ा। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर के साथ ही शुरुआत में तेज बैटिंग की जरूरत होगी। पिछले मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके के लिए 92 रनों की तूफानी पारी खेली जिसको टीम अपनी जीत में नहीं बदल सकी, क्योकि सीएसके की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने तीसरे ही ओवर में डेवोन कॉन्वे (1) के रूप में अपना एक विकेट खो दिया। रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स जैसे धुरंधर भी कुछ कमाल नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें- LSG vs CSK: स्पेशल क्लब में एंट्री की कगार पर धोनी, लखनऊ और चेन्नई के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड


चेन्नई और लखनऊ के बीच आज का IPL मैच में कौन जीतेगा
वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का परिचय करा दिया है। लखनऊ ने डीसी के खिलाफ जो लय प्राप्त की है टीम अब उसे आगे भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी। दिल्ली के खिलाफ लखनऊ के बल्लेबाज कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रन बनाए, और मेयर्स तो पहले से ही सामने वाली टीम के जबड़े से जीत छीनने में माहिर हैं। वहीं मार्क वुड की बाउंसर के आगे टिकना किसी के लिए भी आसान नहीं है। फिलहाल, दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं, ऐसे में इस मुकाबले को जीतने के लिए लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिल सकती है। हालंकि, इस बात को भी ध्यान रखना होगा कि क्रिकेट में हर बॉल पर मैच का भविष्य बदल जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+