LSG vs CSK: स्पेशल क्लब में एंट्री की कगार पर धोनी, लखनऊ और चेन्नई के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का छठा मैच आज एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई) में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

Chennai Super Kings

CSK vs LSG IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच हारने के बाद सोमवार यानी आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स लीग में 31 मार्च को शुरुआती मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) से हारने के बाद अब नई रणनीति के साथ एलएसजी का सामना करेगी।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
सीएसके आज, 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ भिड़ेगी। सीएसके आज के मुकाबले में इसलिए भी मजबूत साबित हो सकती है, क्योंकि चेपॉक में टीम ने 56 में से 40 मैच जीते हैं। 2013 के बाद से अपने पिछले 21 मैचों में धोनी के धुरंधर केवल दो बार मुंबई इंडियंस से हारे हैं। हालांकि वे अभी तक सुपर जायंट्स को नहीं हरा पाए हैं। आज का मुकाबला एमएस धोनी के साथ ही दोनों टीम के लिए कई रिकॉर्ड बनाने के मौके लेकर आया है।

आठ रन बनाते ही धोनी के पूरे हो जाएंगे 5 हजार रन
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने आईपीएल के 235 मैचों की 207 पारियों में अब तक कुल 4992 रन बनाए हैं, अगर 'माही' इस मुकाबले में आठ रन बनाते हैं तो आईपीएल इतिहास में 5 हजार रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे, जबकि सीएसके की तरफ से आईपीएल में 5 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी होंगे। आईपीएल में जो खिलाफ 5 हजार रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं उनमें- विराट कोहली (6706), शिखर धवन (6284), डेविड वॉर्नर (5937), रोहित शर्मा (5880), सुरेश रैना (5228) और एबी डिवीलियर्स (5162) शामिल हैं।

आज केएल राहुल के पूरे हो सकते हैं 4 हजार रन
एक और स्टार क्रिकेटर जो एक रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर है, वह कोई और नहीं बल्कि एलएसजी के कप्तान केएल राहुल हैं, जिन्हें अपने 4 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 103 रन की जरूरत है। इस समय केएल के नाम आईपीएल में 3897 रन हैं। वहीं दूसरी ओर रवींद्र जडेजा अगर इस मुकाबले में 5 विकेट झटक लेते हैं, तो टी20 क्रिकेट में उनके 200 विकेट पूरे हो जाएंगे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (WK), क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और जयदेव उनादकट।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर और राजवर्धन हैंगरगेकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+