IPL 2023 में कमाल के साबित हुए ये ऑलराउंडर, बल्ले और गेंद से निभाई अहम भूमिका

IPL 2023 Best All Rounder: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन हम कुछ ऐसे ऑलराउंडरों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

ipl 2023 best all rounder

IPL 2023 : आईपीएल 2023 का फाइनल मैच आज 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। इस सीजन के हम कुछ ऐसे ऑलराउंडरों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। हम यहां आपको उन पांच ऑलराउंडरों के बार में बताएंगे जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता से सभी का परिचय कराया।

ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का आईपीएल 2023 में रहा शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए 17.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। ग्रीन ने टीम के लिए उम्मीद के अनुसार, शानदार प्रदर्शन भी करते दिखाया। हालांकि, ये अलग बात है कि गुजरात के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मिली हार के बाद फाइनल में पहुंचने से पहले मुंबई का सफर समाप्त हो चुका है।

ग्रीन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दिखाया दम
ग्रीन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने आईपीएल 2023 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50.22 की औसत और 160.28 की स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 1 शानदार शतक भी अपने नाम किया। उन्होंने 40 चौके और 22 छक्के भी लगाए। गेंदबाजी में ग्रीन ने 16 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं।

चेन्नई को फाइनल में पहुंचाने में जडेजा का महत्वपूर्ण योगदान
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पूरे आईपीएल सीजन शानदार प्रदर्शन किया है।उन्होंने 15 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। वह सीएसके के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, और उनकी गेंदबाजी औसत 20.68 और 7.41 की इकॉनमी दर ने टीम को फाइनल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जडेजा ने 137.79 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं।

गुजरात के लिए सफल ऑलराउंडर साबित हुए राशिद खान
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के प्रसिद्ध लेग स्पिनर राशिद खान इस सीजन बेहद सफल ऑलराउंडर साबित हुए हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में वे दूसरे स्थान पर हैं। राशिद ने प्रभावशाली ढंग से 16 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका 18.8 का औसत, 7.93 का इकॉनमी रेट और 14.22 का स्ट्राइक रेट रहा है। अपनी गेंदबाजी कौशल के अलावा उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 16 मैच में 130 रन बनाए हैं।

बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बदला कई मैचों का परिणाम
आपीएल के 16वें सीजन में हार्दिक पांड्या ने अपनी काबिलियत की झलक दिखाते हुए अपने हुनर और क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि उन्हें बतौर गेंदबाज ज्यादा मौके नहीं मिले। हार्दिक ने बल्ले से भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। उन्होंने इस सीजन कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, जिन्होंने मैचों के परिणाम को प्रभावित किया है। हार्दिक ने 15 मैचों में 29.54 के औसत से 325 रन बनाए हैं। इसके अलावा कप्तानी जैसी बड़ी जिम्मेदारी के साथ बतौर ऑलराउंडर तीन विकेट भी अपने नाम किए हैं।

अक्षर पटेल ने दिल्ली के लिए निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
आईपीएल 2023 में बेशक दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, लेकिन टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टीम का भरोसा जीत लिया। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर 11 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका औसत 30.72 का रहा। पटेल ने 7.19 के स्ट्राइट रेट से टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बल्लेबाजी के मामले में भी पटेल पीछे नहीं रहे और उन्होंने यहां भी 14 मैच में 283 रन बनाए। इस दौरान 28.30 के औसत और 139.40 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने टीम को आगे ले जाने की हर संभव कोशिश की।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 में शुभमन गिल ने फाफ डु प्लेसिस को पछाड़ ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम

Recommended Video

    IPL Final 2023: CSK के Coach Stephen Fleming ने कहा, Gujarat नहीं जीत पाएगी खिताब | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली के लिए पटेल का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, जिसके दम पर वह अपनी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बन गए। बल्ले से उन्होंने महत्वपूर्ण रन बनाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। पटेल अपनी बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है, पटेल ने अपने गेंदबाजी कौशल से भी अपनी छाप छोड़ी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+