IPL 2023 में शुभमन गिल ने फाफ डु प्लेसिस को पछाड़ ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
IPL 2023: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है। गिल ने इस सीजन तीसरा शतक लगाया। उन्होंने अब 16 मैचों में 851 रन बना लिए हैं।

Orange Cap in IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस दौरान रोमांचक मुकाबलों के साथ कई आतिशी पारी भी देखने को मिली हैं। इस सीजन हो रही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण ऑरेंज कैप की लिस्ट में हर मैच के साथ बड़ा अपडेट देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं ऑरेंज कैप कि लिस्ट में क्या कुछ बदलाव हुआ है।
शुभमन गिल ने अपने नाम किया ऑरेंज कैप
आईपीएल में 28 मई को गुजरात और चेन्नई के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। गुजरात और चेन्नई के बीच खेले जाने वाले मैच में शुभमन गिल की नजर जीत के साथ-साथ ऑरेंज कैप पर अपनी वर्तमान स्थिति बनाए रखने पर रहेगी। आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मैच में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल सिर्फ 9 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया।
गिल ने तोड़ा फाफ डु प्लेसिस का रिकॉर्ड
गिल ने लंबे समय से लिस्ट में टॉप पर विराजमान आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। आईपीएल 2023 में फाफ डु प्लेसिस ने अब तक 14 मैच खेलकर 730 रन बनाए थे, लेकिन अब शुभमन उनसे आगे हो चुके हैं।
गिल ने 16वें सीजन में लगाए तीन शतक
इस सीजन गिल ने तीन शतक और चार अर्धशतक की मदद से 851 रन बनाए हैं। गिल 16 पारियों में 60 की औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से ये उपलब्धि अपने नाम की है। इस आंकड़े को बढ़ाने के लिए उनके पास अभी एक और मौका है। गिल ने इस सीजन अब तक 33 छक्के लगाए हैं।
आरसीबी के स्टार बल्लेलाज विराट कोहली ने इस सीजन के 14 मुकाबलों में 53.25 के औसत और 139.82 के स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने कुल 65 चौके और 16 छक्के जड़े हैं। हालांकि, आईपीएल से आरसीबी का सफर समाप्त हो चुका है। कोहली ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे स्थान जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का इस सीजन शानदार प्रदर्शन रहा है। जायसवाल ने अब तक के 14 मैच में 625 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन 82 चौके और 26 छक्के जड़े हैं। हालांकि, राजस्थान का भी आईपीएल से सफर समाप्त हो चुका है। जायसवाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
डेवन कॉनवे के पास आंकड़ा बढ़ाने का मौका
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी डेवन कॉनवे लिस्ट में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने 15 मैच में कुल 625 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 73 चौके और 16 छक्के लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications