भारत को जिताया था वर्ल्ड कप फिर भी रहा अनसोल्ड यह मैच विनर खिलाड़ी, टूटा दिल, आंखें हुई नम

IPL 2023 auction Sandeep Sharma: अपने आईपीएल करियर में संदीप शर्मा ने कई धाकड़ बल्लेबाजों को आउट करने का काम किया है। संदीप का आईपीएल रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।

IPL 2023 auction

IPL 2023 auction Sandeep Sharma: आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन खत्म हो चुका है। शुक्रवार 23 दिसंबर को 10 टीमों ने करोड़ों रुपये खर्च कर कई खिलाड़ियों को मालामाल बनाने का काम किया। वहीं कुछ खिलाड़ी इस नीलामी में अनलकी भी साबित हुए। इन खिलाड़ियों को नीलामी में कोई भी खरीदार नहीं मिला। लेकिन इनका प्रदर्शन अपनी टीमों के लिए दमदार रहा है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान और क्रिस जॉर्डन के अलावा अफ्रीकी बल्लेबाज रस्सी वैन डर डूसन को उनके बेस प्राइस पर भी किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

संदीप शर्मा को नहीं मिला कोई खरीदार

संदीप शर्मा को नहीं मिला कोई खरीदार

भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को इस मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला है। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके संदीप शर्मा को उम्मीद थी कि कोई न कोई टीम उनको अपने साथ जोड़ने की कोशिश जरूर करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद संदीप शर्मा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अनसोल्ड होने से हैरान और निराश हूं

अनसोल्ड होने से हैरान और निराश हूं

पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले संदीप शर्मा ने आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं क्यों अनसोल्ड रहा। मैं जिस भी टीम के लिए खेला मैंने अच्छा किया और मुझे लगा कि कोई टीम मेरे लिए बोली लगाएगी। लेकिन जो हुआ उसकी मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। मैं लगातार घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर रहा हूं। रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली में मैंने काफी विकेट झटके थे, ऐसे में मुझे उम्मीद थी कि मुझ पर टीमें बोली लगाएगी।

भारत को जिताया था वर्ल्ड कप

भारत को जिताया था वर्ल्ड कप

आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले संदीप शर्मा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। साल 2012 में भारत को अंडर19 वर्ल्ड कप जिताने में संदीप शर्मा का बेहद अहम रोल रहा था। वह उस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए थे। इसके बाद आईपीएल पंजाब के लिए भी उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब के बाद हैदराबाद की ओर से भी उन्हें कई मुकाबलों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने खुद को साबित करने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+