IPL 2023: करोड़ों में बिका मुंबई इंडियंस का एक और सितारा हुआ चोटिल, रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ी!

Jhye Richardson Injured: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन को मुंबई की टीम ने 17.50 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा भी मुंबई ने मैच विनर को अपने साथ जोड़ा था।

ipl 2023 auction

Jhye Richardson Injured: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन बिग बैश लीग 2022-23 के दौरान चोटिल हो गए हैं। सिडनी थंडर के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए झाय रिचर्डसन की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें तीन-चार वीक का आराम लेने को कहा गया है। झाय रिचर्डसन को इस साल आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा था।

कभी मिले थे ऑक्शन में 14 करोड़

कभी मिले थे ऑक्शन में 14 करोड़

आईपीएल नीलामी 2021 में झाय रिचर्डसन पर आईपीएल नीलामी में खूब पैसे बरसे थे। इस गेंदबाज को लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली थी। अंत में 14 करोड़ रुपये देकर पंजाब किंग्स ने इस गेंदबाज तो अपने साथ जोड़ा था। लेकिन साल 2021 का आईपीएल सीजन झाय रिचर्डसन के लिए कुछ खास नहीं रहा। वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहद साधारण नजर आए।

आईपीएल 2023 नीलामी में मिले थे इतने पैसे

आईपीएल 2023 नीलामी में मिले थे इतने पैसे

मुंबई इंडियंस ने नीलामी में झाय रिचर्डसन को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं कैमरुन ग्रीन को मिनी ऑक्शन में मुंबई की टीम ने 17.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान एनरिच नोर्त्जे की गेंद लगने से ग्रीन चोटिल हो गए थे। हालांकि, उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह आईपीएल में फिट रहेंगे और अधिक से अधिक मैचों में हिस्सा लेंगे।

 बीबीएल में विकेट लेने के मामले में नंबर दो पर हैं मौजूद

बीबीएल में विकेट लेने के मामले में नंबर दो पर हैं मौजूद

झाय रिचर्डसन 15 विकटों के साथ बीबीएल 2022-23 में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। लेकिन अब चोट के कारण वह बीबीएल के आने वाले मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। पर्थ स्कॉर्चर्स ने झाय रिचर्डसन की चोट को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि झाय रिचर्डसन आईपीएल तक पूरी तरह से फिट हो पाते हैं या नहीं।

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई की पूरी टीम

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई की पूरी टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, झेय रिचर्डसन, पीयूष चावला, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झाय रिचर्डसन और आकाश मधवाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+