CSK के खिलाफ SRH की रणनीति पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल, मयंक अग्रवाल के बैटिंग ऑर्डर लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

IPL 2023: आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स से हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की रणनीति पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि एसआरएच ने अपने बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल किया, लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

ipl 2023

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहा हैं। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ दो में जीत दर्ज की है। टीम की खराब स्थिति का मुख्य कारण यही है कि एसआरएच अब तक कोई मजबूत साझेदारी नहीं कर पाई है। इसके अलावा टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में भी नाकाम साबित हुई है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स के बैटिंग ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के बैटिंग ऑर्डर पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में मयंक अग्रवाल के बैटिंग ऑर्डर को नीचे पहुंचाने पर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाए हैं। सीएसके ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान मयंक की जगह अभिषेक शर्मा से ओपन कराया गया और मयंक अग्रवाल को नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया।

मंयक अग्रवाल की जगह अभिषेक शर्मा को भेजने पर भड़के आकाश चोपड़ा
अभिषेक शर्मा के साथ क्रीज पर हैरी ब्रूक भी मौजूद थे जोकि शुरुआत से ही बल्लेबाजी को लेकर परेशानी में दिखाई दिए और आसानी से अपना विकेट भी गंवा बैठे। ब्रूक के आउट होने के बाद कोई भी पारी को संभाल नहीं पाया। इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात टीम में मयंक अग्रवाल की बैटिंग पोजिशन रही। ओपनर होने के बाद ही अग्रवाल को नंबर 6 पर उतारा गया। हालांकि, यहां भी वह फेल रहे।

ये भी पढ़ें- शारजाह की Desert Storm पारी के 25 साल पूरे होने पर सचिन तेंदुलकर को याद आई पिता की बात, फैंस के साथ काटा केक

आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स की रणनीति पर उठाए सवाल
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में सनराइजर्स हैदराबाद की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'जब हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए कहा गया तो उन्होंने कुछ अलग किया और क्योंकि उन्हें अलग करने की जरूरत थी। पिछले मैच में उन्होंने उमरान मलिक को ड्रॉप कर दिया था और यहां पर मयंक अग्रवाल को बैटिंग ऑर्डर में नीचे के क्रम पर पहुंचा दिया। मयंक अग्रवाल को छठे नंबर पर भेजने के पीछे का लॉजिक क्या है, मुझे तो नहीं पता कि आखिर क्यों ये फैसला लिया गया? अभिषेक शर्मा से ओपन कराया गया और उन्होंने अच्छा काम किया। इन पिचों पर हैरी ब्रूक को रन बनाने में दिक्कतें आएंगी।'

Recommended Video

    IPL 2023: Devon Conway ने Hyderabad के खिलाफ पारी से बदल कर रख दिया नतीजा,CSK vs SRH| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+