'दो खिलाड़ियों का परफॉरमेंस तय करेगा LSG का भाग्य', एक को मिली है उम्मीद से ज्यादा रकम

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 23 दिसंबर को निकोलस पूरन के अलावा और 9 खिलाड़ियों पर 3.8 करोड रुपए खर्च करके बोली लगाई। आकाश चोपड़ा ने टीम की नई खरीद पर बात करते हुए बताया है किन दो खिलाड़ियों पर टीम का भाग्य निर्भर करेगा।

lucknow super giants

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है कि आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स का भाग्य निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस की परफॉर्मेंस के ऊपर बहुत ज्यादा तय करेगा। निकोलस पूरन को तो बहुत ही मोटी रकम में खरीदा गया है जो 16 करोड़ रुपए है और लगभग सभी लोग इस बात से सहमत हैं कि पूरन उम्मीद से ज्यादा रकम में बिके हैं। 20 दिसंबर को हुई इस नीलामी में पूरन उन क्रिकेटरों में शामिल थे जिनके ऊपर आश्चर्यजनक तौर पर बड़ी बोली लगाई गई।

निकोलस पूरन सबसे बड़ी खरीद

निकोलस पूरन सबसे बड़ी खरीद

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 23 दिसंबर को पूरन के अलावा और 9 खिलाड़ियों पर 3.8 करोड रुपए खर्च करके बोली लगाई। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, निकोलस पूरन उनके सबसे उनकी सबसे बड़ी खरीद हैं। उन्होंने निकोलस के लिए बैंक की तिजोरियां खोल दी है। उनका भाग्य अब इस बात पर निर्भर करेगा कि वह निकोलस पूरन का कैसे इस्तेमाल करते हैं। अभी तक वे मार्कस स्टोइनिस का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाए। हम देखेंगे कि वह पूरन को कैसे यूज करते हैं क्योंकि पूरन के पास कई समस्याओं की कुंजी मौजूद है।

निकोलस नीलामी में इतने महंगे क्यों बिके

निकोलस नीलामी में इतने महंगे क्यों बिके

आकाश चोपड़ा ने बताया कि निकोलस नीलामी में इतने महंगे क्यों बिके। उन्होंने बताया ताजा नीलामी में ऐसे ओवरसीज खिलाड़ियों की कमी थी जो मध्य क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते थे। चोपड़ा कहते हैं निकोलस पूरन डिमांड और सप्लाई का एक परफेक्ट उदाहरण हैं। उनका पिछला साल साधारण था लेकिन वह बहुत महंगे थे। इस साल वे और भी महंगे बिके हैं उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी छोड़ दी है। परफॉरमेंस के हिसाब से देखा जाए तो उनके भाग्य के सितारे डगमगा रहे हैं लेकिन उनको मिल रही कीमतों को देखकर आपका मुंह खुला रह जाएगा।

पूरन ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए 38.25 के औसत और 144.33 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए। हालांकि उन्होंने कंसिस्टेंसी में कमी दिखाई। वे टी20 विश्व कप के सुपर 12 स्टेज के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे थे।

'डिकॉक, स्टोइनिस, पूरन और मार्क वुड होंगे ओवरसीज खिलाड़ी'

'डिकॉक, स्टोइनिस, पूरन और मार्क वुड होंगे ओवरसीज खिलाड़ी'

इसी बीच चोपड़ा ने लखनऊ के लिए जयदेव उनादकट को भी बढ़िया खरीद बताया क्योंकि केवल बेस प्राइज जितनी कीमत ही चुकानी पड़ी। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड और डेनियम शम्स के तौर पर ऑलराउंडरों को भी भर्ती किया। उन्होंने लेग स्पिनर के तौर पर अमित मिश्रा को भी लिया। चोपड़ा का मानना है कि लखनऊ की टीम अमित मिश्रा और आयुष बदोनी को प्रभावशाली खिलाड़ियों के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।

चोपड़ा फिलहाल डेनियल शम्स और रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स की प्राइमरी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते नहीं देखते हैं। उन्होंने इसके बजाए क्विंटन डिकॉक, स्टोइनिस, पूरन और मार्क वुड का नाम लिया। वुड पिछले सीजन में नहीं खेल पाए थे क्योंकि उनको चोट लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+